फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Republic Day teaches us to be responsible citizens: Rao Narendra Singh

गणतंत्र दिवस हमें जिम्मेदार नागरिक बनने की देता है सीख : राव नरेंद्र सिंह

Tue, 27 Jan 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Republic Day teaches us to be responsible citizens: Rao Narendra Singh
गुरुग्राम। कमान सराय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर, ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव ने की। कार्यक्रम का संचालक कांग्रेस सेवादल के सह-अध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हम हर वर्ष 26 जनवरी को पूरे गर्व और सम्मान के साथ मनाते हैं। संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं।
विज्ञापन

---
जीवन रक्षा की झांकी को मिला प्रथम स्थान

गुरुग्राम। यातायात पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की तरफ से गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत की झांकी को प्रथम स्थान मिला है। दोनों विभागों की तरफ से मिलकर तकनीक से परिवर्तन-सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा पर झांकी प्रस्तुत की गई थी। झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

सोहना के देवीलाल स्टेडियम में मना गणतंत्र दिवस

सोहना। क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पारंपरिक श्रद्धा, हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। देवीलाल स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के विधायक तेजपाल तंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्टेडियम का पूरा परिसर तिरंगे के रंगों में सराबोर नजर आया। समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी के बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-103 स्थित ग्रैंड आईवा और सेक्टर-102 स्थित हेरिटेज मैक्स सोसाइटी में 26 जनवरी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्र गान से परिसर गर्व और सम्मान की वातावरण में बदल गया। वहीं, सोसाइटी के बच्चों ने देश भक्त गानों पर नृत्य, कविता, गाना और ड्राइंग प्रतियोगिता, साइकिल रेस आदि जैसे अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
--------
छह पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सच्ची निष्ठा, लगन व समर्पण से ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। पुलिसकर्मियों के अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, तत्परता के साथ पुलिस कार्रवाई करने पर प्रशंसा की। सम्मानित होने वालों में उपनिरीक्षक ललित कुमार, महिला उपनिरीक्षक चंद्रकांता, उपनिरीक्षक अरुण, सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र, सहायक उपनिरीक्षक यशपाल और सिपाही रोहित शामिल रहे। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने सम्मानित किए गए सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो
----------
पटौदी में भी मनाया गया
पटौदी/फर्रुखनगर। गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम नई अनाज मंडी जाटौली में खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया। पटौदी की विधायक बिमला चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विधायक ने वीर शहीदों और स्वतंत्रता सैनानियों के परिजनों व विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फर्रुखनगर प्रांगण में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास व गर्मजोशी के साथ मनाया गया। संवाद

----------------
धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

गुरुग्राम। विभिन्न संगठनों की ओर से गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन की ओर महाराजा अग्रसेन चौक पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. मंदीप किशाेर गोयल ने की। इस मौके पर गायत्री नाट्यशाला के कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जीआईए के पूर्व अध्यक्ष जेएन मंगला,दिनेश अग्रवाल, विवेक गुप्ता आदि ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed