{"_id":"6ab2c0386bb5fcdc5b0a4dfd","slug":"rehabilitation-centers-to-be-set-up-at-nehru-stadium-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101851-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नेहरू स्टेडियम में बनेंगे पुनर्वास सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नेहरू स्टेडियम में बनेंगे पुनर्वास सेंटर
विज्ञापन
तीनों परियोजनाओं के लिए खेल विभाग ने भेजा बजट
नंबर गेम-10 करोड़ रुपये खर्च होंगे हॉस्टल पर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में खेल विभाग ने एक और कदम बढ़ाया है। स्टेडियम परिसर में पुनर्वास सेंटर, स्पीड क्लाइंबिंग वॉल और खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। तीनों परियोजनाओं पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए खेल विभाग ने बजट हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) को भेज दिया है। निर्माण कार्य एचएसआरडीसी की ओर से कराया जाएगा।
प्रस्तावित परियोजनाओं में सबसे अधिक 10 करोड़ रुपये खिलाड़ियों के हॉस्टल के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, बाकी आठ करोड़ रुपये में पुनर्वास सेंटर और स्पीड क्लाइंबिंग वॉल का निर्माण कराया जाएगा। नेहरू स्टेडियम जिले के प्रमुख खेल परिसरों में शामिल है। यहां अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते हैं और समय-समय पर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होता है। ऐसे में हॉस्टल बनने से बाहर से आने वाले खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली टीमों के ठहरने की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
यह हॉस्टल लंबे समय से बंद पड़ा था। दिसंबर 2025 में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की थी की नेहरू स्टेडियम के हॉस्टल को तोड़कर फिर से नया हॉस्टल बनवाया जाएगा। जिसके बाद अब लगभग नौ महीने बाद इस हॉस्टल के लिए बजट तैयार हुआ है। नई सुविधा तैयार होने के बाद प्रशिक्षण शिविरों और प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने के लिए परिसर में ही व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।