{"_id":"682e113b7bf8faddeb07c7b7","slug":"rail-vikas-nigam-is-also-in-the-race-to-get-the-contract-for-construction-of-gurugram-metro-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-58072-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रेल विकास निगम भी गुरुग्राम मेट्रो निर्माण का ठेका लेने की दौड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रेल विकास निगम भी गुरुग्राम मेट्रो निर्माण का ठेका लेने की दौड़ में
विज्ञापन
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण के सिविल वर्क के लिए आठ कंपनियों ने किया है आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक पहले चरण के मेट्रो निर्माण के लिए ठेका लेने की दौड़ में शामिल है। आरवीएनएल भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक नवरत्न कंपनी। मेट्रो निर्माण के लिए आठ सिविल इंजीनियरिंग फर्मों ने पिछले सप्ताह ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले सिविल निर्माण पैकेज के लिए बोलियां प्रस्तुत की थीं।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से मिलेनियम सिटी से साइबर सिटी तक 28.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। इस कॉरिडोर में 27 स्टेशनों के माध्यम से नए गुरुग्राम और पुराने गुरुग्राम को जोड़ा जाएगा। पहले चरण में मिलेनियम सिटी से सेक्टर नौ तक 1286 करोड़ से सिविल वर्क होने हैं। इसमें 14 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण, मुख्य लाइन के लिए 13.197 किलोमीटर वायाडक्ट, बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे तक 1.85 किलोमीटर स्पर और सेक्टर 33 डिपो तक जाने वाला रैंप शामिल है। जीएमआरएल सूत्रों के अनुसार सिविल वर्क के लिए आठ कंपनियों ने टेंडर भरा है। इसमें एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड, डीआरए इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एलएंडटी), रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल), जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड, जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड और कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड शामिल है।