फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Questions raised on the then police commissioner, Setia's bail rejected for the third time

तत्कालीन पुलिस कमिश्नर उठे सवाल, सेतिया की जमानत तीसरी बार खारिज

Tue, 15 Feb 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the then police commissioner, Setia's bail rejected for the third time
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाने में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सोमवार को स्थानीय अदालत ने इस प्रकरण में तत्कालीन पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम की संलिप्तता की आशंका जताई है। अदालत ने कहा है कि इससे इंकार नहीं किया जा सकता है कि उन्हें पूरी जानकारी न हो। इसके साथ ही अदालत ने तीसरी बार निलंबित चल रहे फरार आईपीएस अधिकारी धीरज सेतिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन

अदालत ने कहा है कि उस वक्त के पुलिस कमिश्नर धीरज सेतिया के वरिष्ठ अधिकारी थे। इसलिए ऐसा नहीं हो सकता है कि उन्होंने इस प्रकरण की कोई बात उन्हें न बताई हो, या खुद पुलिस कमिश्नर को पूरी जानकारी न हो। इसलिए जब भी आईपीएस सेतिया से पूछताछ हो तो पुलिस कमिश्नर की भूमिका की भी जांच की जाए। आखिरकार पुलिस कमिश्नर ने उस वक्त डीसीपी दक्षिण का कार्यभार संभाल रहे धीरज सेतिया को ही डीसीपी क्राइम का कार्यभार क्यों दे दिया था। सेतिया को दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क्यों सौंपी गईं। गौर हो कि जुलाई 2021 में खेड़कीदौला थाने में एक बिल्डर के अपार्टमेंट से करोड़ों रुपये की चोरी हो गई थी। जिसमें लगातार सुनवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed