फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Punjab is not fulfilling its Rajdharma by stopping water: Manohar Lal

पानी रोककर राजधर्म नहीं निभा रहा पंजाब : मनोहर लाल

Thu, 01 May 2025 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Punjab is not fulfilling its Rajdharma by stopping water: Manohar Lal
केंद्रीय मंत्री बोले- पाकिस्तान को जाने वाला जो पानी बचाएंगे वो सभी प्रदेशों में काम आएगा
विज्ञापन



गुरुग्राम। गांव दौलताबाद के खेल स्टेडियम में बुधवार को मल्टीपर्पज हॉल के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा का पानी रोके जाने पर भगवंत मान सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिस्से का पानी रोक कर पंजाब राजधर्म नहीं निभा रहा। भगवंत मान सरकार की कार्रवाई पूरी तरह गलत है। दबाव बनाने की गलत मनसा से इसे किया जा रहा है। जल्द ही यह मामला नहीं सुलझता तो हमारे पास केंद्र सरकार के पास जाने का रास्ता खुला है। इसके बाद केंद्र सरकार ही निपटारा करेगी।

उन्होंने कहा कि हम किसी के हिस्से का पानी नहीं लेना चाहते, बल्कि पाकिस्तान को जाने वाला जो पानी बचाएंगे वो सभी प्रदेशों में काम आएगा। जिस प्रदेश में पानी की कमी होगी, उस कमी को कम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य ब्यास भाखड़ा मैनेजमेंट बोर्ड के अंतर्गत आता है। बीबीएमबी पर किसी तरह का दबाव आएगा और निर्णय नहीं कर पाएंगे तो केंद्र सरकार के पास अधिकार है कि हम अपनी ओर से निर्णय लेकर पानी का बंटवारा करेंगे। हरियाणा को 6 हजार 800 क्यूसेक पानी मिलता है, पंजाब सरकार ने उससे भी पानी कम करके दबाव बनाया था, वह खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed