फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Process begins for auction of plots for Global City Project

Gurugram News: ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के लिए भूखंडों की नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू

Sun, 24 Sep 2023 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Process begins for auction of plots for Global City Project
ई-नीलामी में भाग लेने के लिए 20 नवंबर तक करा सकते हैं पंजीकरण
विज्ञापन

चार श्रेणियों में भूखंडों को किया गया है विभाजित, उसके हिसाब से है आरक्षित मूल्य

दीपक शर्मा
गुरुग्राम। एक हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में बनने वाले ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचागत विकास निगम ( एचएसआईआईडीसी ) ने पहले चरण के लिए नीलामी के लिए निविदा शुरू की है। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए 20 नवंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है। दो दिन पहले मानेसर में हुए एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आने की बात कही थी। इसके बाद निगम के द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए और तत्परता से पहल की गई है। चार श्रेणियों में भूखंडों को विभाजित करके उनमें अलग-अलग प्रतिशत आवासीय और व्यावसायिक उपयोग के लिए स्थान तय किया गया है।

-----
यह हैं चार श्रेणियां

1- ए श्रेणी में 80.05 एकड़ जमीन ई नीलामी के लिए है। 65 फीसदी गैर आवासीय क्षेत्र के लिए जमीन रहेगी और 35 फीसदी आवासीय क्षेत्र के लिए जमीन रहेगी। 1,47,500 रुपये प्रति स्क्वॉयर मीटर की दर से इसका आरक्षित मूल्य रखा गया है।
विज्ञापन


2- बी-1 श्रेणी में 23.76 एकड़ जमीन ई नीलामी के लिए रखी गई है। 65 फीसदी गैर आवासीय क्षेत्र के लिए जमीन रहेगी और 35 फीसदी आवासीय क्षेत्र के लिए जमीन रहेगी। 1,28,000 रुपये प्रति स्क्वॉयर मीटर की दर से इसका आरक्षित मूल्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- सी-2 श्रेणी में 58.11 एकड़ जमीन ई नीलामी के लिए रखी है। इसका 50 फीसदी गैर आवासीय और 50 फीसदी आवासीय इस्तेमाल करने की अनुमति रहेगी। 1, 21,000 रुपये प्रति स्क्वॉयर मीटर की दर से इसका आरक्षित मूल्य रखा गया है।

4- पीएसपी-1ए श्रेणी में 4.48 एकड़ जमीन रहेगी। इसमें संस्थान या स्कूल के लिए जमीन रहेगी। स्कूल के लिए 56500 रुपये इसका आरक्षित मूल्य रखा गया है।

------------

शहर के भीतर एक शहर है ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट

ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट मिश्रित भूमि उपयोग टाउनशिप परियोजना है, जिसे एचएसआईआईडीसी द्वारा विकसित किया जा रहा है। यह सरकार की 100 फीसदी राज्य स्वामित्व वाली एजेंसी है। ग्लोबल सिटी के लिए एक शहर के भीतर शहर के रूप में योजना तैयार की गई है। इसका उद्देश्य एक आत्मनिर्भर व्यापार केंद्र बनाना है । कम कार्बन, हरित बुनियादी ढांचा, जीवनयापन में आसानी, लोगों का कौशल, रोजगार सृजन आदि। अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप, स्मार्ट सिटी और पारगमन-उन्मुख विकास अवधारणा पर शहर को लाइव, वर्क और प्ले के सिद्धांत के साथ विकसित किया जा रहा है। इसमें भविष्य के कार्यस्थल, आधुनिक खुदरा स्थान, आवासीय टावर, सावधानीपूर्वक नियोजित विस्तृत हरित स्थान और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी विकल्प शामिल हैं।


---------------


कहां पर स्थित है ग्लोबल सिटी


ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर-36, 36-बी, 37 और 37-बी के कुछ हिस्सों में 1003 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। यह परियोजना रणनीतिक रूप से द्वारका एक्सप्रेसवे नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड और एनएच-48 के बीच स्थित है, परियोजना स्थल के तत्काल आसपास के क्षेत्र में कुछ आवासीय समूह आवास परियोजनाएं और पेस सिटी-2 औद्योगिक शामिल हैं।


------







नागरिक सुविधाएं विकसित करने के क्रम में सबसे पहले विशालकाय टनल बनाने का काम किया जाएगा। इस टनल में ही सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे बिजली की केबल, संचार की केबल व अन्य पाइप लाइनें, पानी की आपूर्ति की लाइनें दी जाएंगी। इसका फायदा यह होगा कि ग्लोबल सिटी में बार-बार खोदाई से निजात मिलेगी- अरुण गर्ग, उप महाप्रबंधक, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed