{"_id":"5d34a2898ebc3e6cbb2a5777","slug":"prepration-is-going-on-in-temple-for-purpose-first-monday-in-sawan-gurgaon-news-noi4504956165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार आज, मंदिरों में तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार आज, मंदिरों में तैयारियां पूरी
Mon, 22 Jul 2019 08:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। सावन का पहला सोमवार आज है। सुबह से ही बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। शहर के सभी शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। तत्कालेश्वर महादेव मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर और श्री राम मंदिर समेत सभी मंदिरों को फूलमालाओं व रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। साथ ही भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन र्भी सतर्क है।
विज्ञापन
शहर के विभिन्न मंदिरों में रविवार को भी खासी रौनक रही। सावन के पहले सोमवार की तैयारियों की वजह से मंदिरों को संवारने का काम चलता रहा। कोई सेवक शिवलिंग को संवार रहा था तो कोई मंदिर परिसर की सफाई में जुटा था। शिव मंदिरों के अलावा उन मंदिरों में भी सेवादार जुटे थे, जिन मंदिरों में शिवलिंग स्थापित हैं। एनआइटी दो नंबर प्राचीन शिवालय मंदिर में हलचल थी तो सैनिक कालोनी के शिव मंदिर में तैयारियां चल रही थीं। मंदिरों में सुबह साढ़े चार बजे से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
वैष्णो देवी मंदिर में तैयारी पूरी
वैष्णो देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने बताया कि मंदिर में कांवड़ियों के लिए भी सावन के महीने में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को मंदिर में सुबह साढ़े चार बजे जलाभिषेक शुरू होगा और दोपहर बारह बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
मंदिर में शिवलिंग स्थापित किया
राम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राज जुुनेजा ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग स्थापित है। ऐसे में पहले सोमवार को मंदिर में खूब रौनक रहेगी। मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए सुबह पांच बजे से जलाभिषेक किया जाएगा। कमेटी की टीम की ओर से सुबह तीन बजे से रुद्राभिषेक कार्यक्रम शुरू कर दिया। दूध व गंगा जल से अभिषेक से किया जाएगा।