फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparation to connect Millennium City Center with Rapid Metro station

Gurugram News: मिलेनियम सिटी सेंटर को रैपिड मेट्रो के स्टेशन से जोड़ने की तैयारी

Mon, 13 May 2024 03:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Preparation to connect Millennium City Center with Rapid Metro station
दो स्टेशनों का हो सकता है निर्माण, ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के साथ किया जा सकता है काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा मास रेपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (एचएमआरटीसी) और गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से गलेरिया रोड पर मेट्रो संचालन की कार्य योजना बनाई जा रही है। नए रूट के अनुसार मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन को गोल्फ कोर्स रोड स्थित रैपिड मेट्रो के सेक्टर 42, 43 स्टेशन से जोड़ने की योजना है।
2.4 किलोमीटर लंबे इस रूट पर मेट्रो के चलने से सुशांत लोक वन, डीएलएफ फेस चार, सेक्टर 27, 42 और 43 सेक्टर के लोगों को लाभ मिलेगा। हाल में हुई बैठक में नए रूट पर काम करने और संभावनाएं तलाशने की जिम्मेदारी जीएमआरएल दी गई है। हालांकि इसके बीच दो स्टेशन का निर्माण हो सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि यह दो किलोमीटर का स्ट्रेच है। ऐसे में इस पर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के साथ ही काम किया जा सकता है। अभी इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक मेट्रो लाइन निर्माण के लिए कवायद चल रही है। 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन के लिए मिट्टी की जांच संबंधी कार्य चल रहा है। इसके लिए 130 जगहों पर मिट्टी की जांच होगी। सर्वेक्षण के तहत 30 मीटर गहरा बोरवेल खोदकर पानी और मिट्टी के नमूने लेकर जांच की जानी है। अब तक करीब 60 बोरवेल से नमूने लिए जा चुके हैं, जिनकी लैब में जांच करवाई जा रही है। दूसरी ओर प्रोजेक्ट को लेकर अलग-अलग कंसल्टेंट रखने के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed