फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pollution at dangerous level yet garbage is being burnt

Gurugram News: खतरनाक स्तर पर प्रदूषण फिर भी जलाया जा रहा कूड़ा

Tue, 30 Jan 2024 03:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Pollution at dangerous level yet garbage is being burnt
न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों के पास स्क्रैप जलाकर निकाली जा रही है धातु, 10 हजार फ्लैट वासी प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोमवार सुबह सेक्टर-51 के रिहायशी इलाके में वायु प्रदूषण का स्तर 356 रहा। ग्वाल पहाड़ी में 314, और टेरी में 193 रहा। बावजूद इसके मिले जुले कूड़े और प्लास्टिक स्क्रैप के जलाए जाने पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। पर्यावरण को लेकर चिंता करने वाले लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम और जिला प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है।
न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 81, 83 और 86 में कई जगहों पर प्लास्टिक की पाइप और अन्य औद्योगिक कबाड़ को जलाकर उससे धातु निकाले जाने के कारण होने वाले धुएं की वीडियो समेत शिकायत स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन तक पहुंचाई है। इसमें बताया गया है कि सेक्टर 81 से 86 तक करीब दस हजार फ्लैटों में रहने वालों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इस तरह स्क्रैप को खुले में जलाकर उससे धातु निकालने वालों के कारण बेहद हानिकारक गैसें हवा में जा रही हैं और यह श्वास के माध्यम से लोगों के फेफड़ों तक पहुंच रही है। वजीराबाद चौक सिग्नल, सेक्टर-56 के पास 300 से अधिक शिकायतें, लोगों ने ट्वीट की हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 29 में रविवार की रात काफी मात्रा में मिला जुला कूड़ा जलाए जाने को लेकर शिकायत की गई। शिकायतकर्ता मानस फुलेरियो ने बताया कि यहां खाली प्लाॅट में ट्रैक्टर ट्रॉली से लगातार कूड़ा डंप किया जा रहा है। इसका निष्पादन करने के बजाए उसे समय-समय पर जलाकर खत्म किया जाता है। रविवार को कई जगहों पर कूड़ा जल रहा था। एक जगह शाम तक कूड़ा जल रहा था। प्रशासन कूड़ा जलाने वालों पर 500 रुपये भी जुर्माना लगाए, तो ऐसे मामले रुक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----



शिकायतकर्ताओं ने कहा

सेक्टर-29 में रविवार की शाम काफी मात्रा में मिला जुला कूड़ा जलाया जा रहा था। ऐसा एक जगह नहीं, कई जगह हो रहा था। शाम तक एक जगह की आग जल रही थी। ठोस कचरा प्रबंधन 2016 के तहत उपायुक्त ने धारा 144 लगाने की घोषणा कर रखी है। इसके बावजूद कूड़ा जलाया जा रहा है। - मानस फुलेरियो, पर्यावरण एक्टिविस्ट


पिछले तीन दिनों में सेक्टर-81 और 86 के बीच की सड़कों के आस-पास कई जगहों पर स्क्रैप जलाकर उससे लोहा और अन्य धातु निकालते हुए समूह दिखे, जिसकी शिकायत की है। इसके अलावा जितने चाय और खाने का सामान रखने वाले हैं, वे सभी डिस्पोजेबल चीजों जिसमें चिप्स के रैपर से लेकर चाय के कप, प्लास्टिक के ग्लास जला रहे हैं। कहीं भी प्रशासन सख्ती नहीं दिखा रहा है। - विकास यादव, पर्यावरण एक्टिविस्ट


शहर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति में है। कई वीडियो समेत शिकायतें आई हैं, जहां स्क्रैप में खतरनाक किस्म का कचरा जलाया जा रहा है। सेक्टर 29 में पिछले पांच हफ्तों में तीन बार बड़ी आग लगी। ग्रैप के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं। - रुचिका सेठी टक्कर, सिटिजन फॉर क्लीन एयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed