फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Policemen should behave nicely with the common people.

Gurugram News: आमजन के साथ मधुर व्यवहार करें पुलिसकर्मी

Tue, 10 Oct 2023 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Policemen should behave nicely with the common people.
फोटो -
विज्ञापन


साप्ताहिक परेड में ट्रैफिक पुलिस को दिए दिशा-निर्देश


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। डीसीपी ट्रेफिक विरेंद्र विज ने साप्ताहिक परेड में शामिल ट्रैफिक विंग, महिला थानों व ईस्ट जोन के तैनात करीब 172 पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी ने उनसे कहा कि वे आमजन के साथ मधुर व सभ्य तरीके से व्यवहार करें तथा सच्ची निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।


डीसीपी परेड में उपस्थित सभी महिला थाना के प्रभारी, चौकी इंचार्ज, ईआरवी, राइडर्स व पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों को ग्राम प्रहरियों को चैक करने तथा उन्हें ड्यूटियों बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान आमजन की सेवा,सुरक्षा व सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहें। परेड के दौरान सभी मुलाजिमों को यातायात के इशारे भी करवाए गए । डीसीपी ने सभी कर्मचारियों को अपने-अपने बूथों को साफ-सफाई रखने के आदेश दिए और यातायात को सुगम बनाने के लिए किसी भी तरह की समस्या आने पर नगर निगम, जीएमडीए,हुड्डा आदि के साथ पत्राचार करके यातायात में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए भी आदेश दिए। इस दौरान सभी एम्बुलेंस व क्रेनों को चैक करके उनके रिकॉर्ड को सही तरीके से रखने बारे निर्देश दिए गए। इस दौरान सभी कर्मचारियों को विशेष तौर पर हिदायत दी गई कि करप्शन की किसी भी प्रकार से शिकायत नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा हाईवे के प्रभारियों को निर्देश दिए,जो भी ब्लैकस्पॉट है उनको कैसे कम किया जाए की रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed