फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police reached the house with the accused and found the door locked

Gurugram News: आरोपी को घर लेकर पहुंची पुलिस को दरवाजे पर मिला ताला

Sun, 04 May 2025 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Police reached the house with the accused and found the door locked
फॉलोअप
विज्ञापन

आरोपी को घर लेकर पहुंची पुलिस को दरवाजे पर मिला ताला
- मुश्ताक को लेकर विभिन्न स्थानों पर दबिश देती रही पुलिस, नहीं मिला अभी महिला का सिर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सहमति संबंध में रहने वाली महिला की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस सिर की तलाश कर रही है। शनिवार शाम पुलिस की टीम आरोपी मुश्ताक को लेकर उधम सिंह नगर स्थित उसके गांव गोरी खेड़ा उसके घर पहुंची। घर पर ताला लगा मिला। पुलिस ने जब पड़ोसियों से मुश्ताक के परिवार के बारे में पूछा तो उन्होंने बताने से मना कर दिया। रविवार को भी पुलिस की टीम आरोपी मुश्ताक को लेकर उसके परिवार वालों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश देती रही। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी मुश्ताक से हत्या से संबंधित सभी बिंदुओं पर पूछताछ कर उसके बताए स्थानों पर लेकर जा रही है। बीते शनिवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला का मोबाइल फोन और उसकी बहन के घर से गला काटने में प्रयोग किया गया चाकू बरामद किया था।
हत्या से पूर्व एसएसपी से पूजा को थी शिकायती पत्र
नानकमत्ता निवासी पूजा मंडल ने हत्या से कुछ दिन पहले उधम सिंह नगर के एसएसपी को पत्र देकर मुश्ताक की शिकायत की थी। परिजनों के अनुसार उसने मुश्ताक पर धर्म छिपाने और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया था। मामले में एसएसपी ने आगामी कार्रवाई के लिए कोतवाल सितारगंज को निर्देश दिए थे। मुश्ताक पूजा को सितारगंज में रह रहे परिवार वालों के पास ले गया। वहां आरोपी के पिता, मां और भाई ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट भी की। पूजा की बहन पुरमिला विश्वास के अनुसार उसकी बहन पूजा ने पांच नवंबर 2024 को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मुश्ताक पर धर्म छिपाकर मंदिर में शादी करने और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि रविवार को कई जगह दबिश दी गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। पूजा मंडल हत्या मामले में गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी मुश्ताक के घर पर गए थे, लेकिन वहां पर ताला लगा मिला। आरोपी के परिजनों की कोई लोकेशन नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed