फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Piles of rubble lying on the roadside have not been removed for five years

Gurugram News: सड़कों के किनारे लगे मलबे के ढेर, पांच साल से नहीं उठाए

Sun, 24 Aug 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Piles of rubble lying on the roadside have not been removed for five years
सेक्टर-29 और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर 12 लाख मीट्रिक मलबा मौजूद
विज्ञापन


बेगमपुर खटोला में बनेगा 400 टीपीडी की क्षमता का नया सीएंडडी वेस्ट प्लांट

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। शहर में पिछले पांच साल से इमारतों का मलबा नहीं उठने के कारण सड़कों और खाली प्लॉटों पर जगह-जगह इसके ढेर लगे हुए हैं। सेक्टर-29 और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर 12 लाख मीट्रिक टन से अधिक मलबा मौजूद है। इस मलबे के निपटान के लिए बसई में एक ही कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन (सीएंडडी) वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट है जिसकी क्षमता 300-टीपीडी है लेकिन यह मलबे को निपटाने में नाकाफी है।
नगर निगम गुरुग्राम की ओर से बेगमपुर खटोला में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से 400 टन प्रतिदिन (टीपीडी) क्षमता का एक नया मलबा निस्तारण प्लांट (सीएंडडी) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। चार एकड़ जमीन पर प्रस्तावित प्लांट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। इसके साथ ही निगम दो अन्य जोन में भी ऐसे ही प्लांट विकसित करने के लिए जमीन की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन



मशीनों को जंग लगा

सेक्टर दस के नजदीक ऑटो मार्केट के मैदान में खड़ीं साढ़े सात करोड़ की दो सीएंडडी वेस्ट मोबाइल यूनिट को जंग लगने लगा है। इन मशीनों को नगर निगम ने छह साल पहले खरीदा था लेकिन एक बार भी मशीनों को चालू नहीं किया जा सका है। प्रदूषण फैलने के लिहाज से हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन मशीनों को चलाने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएंडडी वेस्ट निस्तारण को लेकर गांव बेगमपुर में नया प्लांट लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। शहर से निकलने वाले मलबे के हिसाब से अलग-अलग दो अन्य जोन में भी यह प्लांट लगाया जाएगा।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed