फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People protested due to delay in getting flat.

Gurugram News: फ्लैट मिलने में देरी से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 18 Jun 2024 03:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
People protested due to delay in getting flat.
अगस्त 2023 में मिलना था फ्लैट, 95 प्रतिशत भुगतान कर चुके हैं खरीदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-108 स्थित काव्यम अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी के खरीदारों ने प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी को लेकर प्रदर्शन किया। प्रोजेक्ट साइट पर एकत्र होकर लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2019 में इस प्रोजेक्ट के 700 फ्लैटों की बुकिंग हुई थी। अगस्त 2023 में फ्लैट मिल जाने चाहिए थे, लेकिन प्रोजेक्ट का काम धीमी गति से चल रहा है। खरीदार फ्लैट की 95 प्रतिशत राशि दे चुके हैं।

रविवार को प्रोजेक्ट साइट पर एकत्र हुए खरीदारों में शामिल मनोज कुमार तिवारी, बलजीत नेगी, मनीष आदि का कहना है कि उन्होंने बिल्डर के सेक्टर-21 स्थित कार्यालय में भी संपर्क किया, लेकिन वहां कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। एक ओर घर की किश्त बैंक को जा रही है वहीं, दूसरी और किराए के घर में भी पैसे लग रहे हैंं। खरीदारों ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों से इस मामले में संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed