फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pension becomes shield for 126 cancer patients

Gurugram News: 126 कैंसर मरीजों के लिए पेंशन बनी ढाल

Sat, 28 Feb 2026 04:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Pension becomes shield for 126 cancer patients
स्वास्थ्य विभाग की पहल... तीसरी व चौथी स्टेज के कैंसर मरीजों को दी जा रही पेंशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीसरी व चौथी स्टेज के कैंसर मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से पेंशन सहायता योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत गंभीर अवस्था में उपचार करा रहे मरीजों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे इलाज के साथ-साथ दैनिक जरूरतों को भी पूरा कर सकें। विभाग का कहना है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में दवाइयों, जांच और अस्पताल आने-जाने का खर्च मरीजों पर अतिरिक्त बोझ डालता है।



डे केयर कैंसर सेंटर (डीसीसीसी) की नोडल अधिकारी डाॅ. सुमेधा ने बताया कि आंकड़े के अनुसार, अब तक 126 मरीज इस पेंशन सहायता का लाभ उठा रहे हैं। इनमें से करीब 16 युवा मरीज तीसरी और चौथी स्टेज के कैंसर से जूझ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि समय-समय पर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पात्र मरीजों से योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन से करें संपर्क
तीसरे और चौथे स्टेज के कैंसर मरीजों के लिए विशेष पेंशन सहायता योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र मरीजों को अस्पताल प्रशासन से संपर्क करना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आर्थिक सहायता केवल गंभीर अवस्था के कैंसर मरीजों के लिए ही उपलब्ध है, ताकि उन्हें उपचार में राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------

तीसरे और चौथे स्टेज के कैंसर मरीजों के लिए पेंशन सहायता उपलब्ध है। लाभ लेने के इच्छुक मरीज संबंधित अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा आर्थिक सहयोग प्रदान कर उपचार में मदद करती है। -डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग


--------------------------------
नागरिक अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर बचाव महाभियान शुरू

गुरुग्राम। बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 14 साल की किशोरियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचवीपी) टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद नागरिक अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर बचाव महाभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत वे किशोरियां, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है लेकिन 15 वर्ष की नहीं हुई हैं, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच प्राप्त कर सकती हैं। सीएमओ डाॅ. लोकवीर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग इसके संचालन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म यू-विन का उपयोग कर रहा है। अभिभावक घर बैठे या सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपनी बेटियों का पंजीकरण कर सकते हैं। टीकाकरण के बाद डिजिटल प्रमाणपत्र भी जारी किया जाएगा। अभियान के पहले दिन 33 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। टीके के बाद मामूली दर्द या हल्का बुखार सामान्य है और दो-तीन दिन में ठीक हो जाता है। स्कूलों के माध्यम से भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, और लाभार्थियों की मॉनिटरिंग यू-विन पोर्टल पर की जाएगी। अभियान की शुरुआत के दौरान डाॅ. लोकवीर, डाॅ. जयप्रकाश, डाॅ. प्रदीप, डाॅ. नीरज यादव, डाॅ. सुशील समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed