फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Party was being held at the farmhouse without permission, organiser arrested

Gurugram News: फार्महाउस पर बिना अनुमति के चल रही थी पार्टी, आयोजक गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Party was being held at the farmhouse without permission, organiser arrested
फार्म हाउस से 130 ग्राम चरस, 101 बोतल बीयर और 23 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में रायसीना में फार्म हाउस पर बिना अनुमति पार्टी आयोजित करने पर गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को रावली रायसीना स्थित ए-58 फार्म हाउस में आयोजित पार्टी में अवैध रूप से शराब व मादक पदार्थ का प्रयोग करने सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बादशाहपुर के सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र फोगाट के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। पुलिस ने फार्म हाउस से 130 ग्राम चरस, 101 बोतल बीयर, 23 बोतल अंग्रेजी शराब व म्यूजिक सिस्टम बरामद किया है।
भोंडसी थानाख, सेक्टर-65 थाना, अपराध शाखा सेक्टर-39 व अपराध शाखा सेक्टर-40 की पुलिस ने फार्म हाउस पर दबिश दी। फार्म हाउस में बिना अनुमति के पार्टी चल रही थी और इस पार्टी में काफी संख्या युवक-युवतियां मौजूद थे। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इस पार्टी का आयोजनकर्ता आनंद है।
विज्ञापन

पुलिस ने फार्म हाउस में बने एक कमरे से पार्टी के आयोजनकर्ता व गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के वैशाली निवासी आनंद उर्फ एंडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तलाशी के दौरान फार्म हाउस से काफी मात्रा में शराब की बोतलें मिलीं जोकि आरोपी द्वारा पार्टी में परोसी जा रही थीं। आरोपी से 130 ग्राम चरस, फार्म हाउस से 101 बोतल बीयर व 23 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद होने और बिना अनुमति डीजे बजाकर अवैध तौर पर पार्टी करने पर भोंडसी थाने में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम व बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आनंद उर्फ एंडी ने पूछताछ में बताया कि पार्टी में सप्लाई करने के लिए वह चरस को एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पार्टी में इस चरस को देने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि चरस उपलब्घ कराने वालों को भी काबू करके नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

बिना कानूनी इजाजत के फार्म हाउसों में पार्टी आयोजित पाए जाने पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जा रही है। किसी भी आयोजन को लेकर पुलिस व संबंधित विभागों से अनुमति लेनी होगी। नए साल पर फार्म हाउसों सहित अन्य स्थानों पर बिना अनुमति पार्टी करने, अवैध रूप से शराब परोसने और मादक पदार्थ रखने, बेचने व उपलब्ध कराने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। - डाॅ. हितेश यादव, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed