फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Paddy plantation has started, now farmers are hoping for good rain

Gurugram News: धान की रोपाई शुरू, अब किसानों की अच्छी बारिश की उम्मीद

Sun, 22 Jun 2025 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Paddy plantation has started, now farmers are hoping for good rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। पटौदी क्षेत्र में किसानों ने धान की खेती की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खेतों की जुताई और पौध रोपाई का काम तेजी से चल रहा है। किसान अब अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं, क्योंकि धान की पैदावार काफी हद तक मानसून पर निर्भर करती है।
हर साल की तरह इस बार भी किसान जून माह में धान की पौध तैयार करते हैं और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से मजदूर रोपाई के लिए पटौदी पहुंच रहे हैं। बरेली से आए मजदूर महेन्द्र सिंह ने बताया कि एक एकड़ में रोपाई के लिए आठ मजदूर लगते हैं, जिनकी मजदूरी करीब 5,000 रुपये होती है। हर मजदूर एक दिन में करीब 1,000 पौधे रोपता है।
विज्ञापन


महेंद्र के अनुसार फसल तैयार करने के लिए 10 से 12 बार पानी देना पड़ता है। अगर समय पर बारिश हो जाए तो फसल अच्छी होगी। पटौदी क्षेत्र की करीब 15 प्रतिशत कृषि भूमि पर धान की खेती होती है, जबकि बाकी जमीन पर गेहूं, बाजरा और सरसों की फसल बोई जाती है। धान की फसल करीब चार महीने में तैयार होकर दिल्ली व अन्य मंडियों में भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed