फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Order to pay Rs 28 lakh to insurance company in case of truck theft

Gurugram News: ट्रक चोरी के मामले में बीमा कंपनी को 28 लाख रुपये देने का आदेश

Wed, 19 Jun 2024 05:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Order to pay Rs 28 lakh to insurance company in case of truck theft
नौ फीसदी ब्याज दर से देनी होगी राशि, उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने दिया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गांव सिधरावली में करीब साढ़े तीन साल पहले एक होटल के सामने से चोरी हुए 12 पहिया ट्रक के 28 लाख रुपये बीमा कंपनी उपभोक्ता को देगी। बीमा कंपनी को यह राशि नौ फीसदी ब्याज दर से देनी होगी। इसके अलावा कंपनी को मानसिक तनाव के लिए पीड़ित को दो लाख रुपये और कानूनी खर्च के रूप में 22 हजार रुपये का भुगतान भी करना होगा। यह आदेश उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है।
बीमा कंपनी की तरफ से ट्रक मालिक को कम पैसे दिए जा रहे थे। इस बात से नाराज राजस्थान के जिला अलवर के गांव नांगल मेहता के रहने वाले पीड़ित बिल्लू राम ने उपभोक्ता आयोग में याचिका दायर की थी। बिल्लू राम ने 17 सितंबर 2020 से 16 सितंबर 2021 तक के लिए अपने ट्रक का करीब 28 लाख रुपये की वाहन कीमत पर 69.5 हजार रुपये का भुगतान कर बीमा द न्यू इंडिया एश्योरेंस से बीमा कराया था। ट्रक चालक शैलेश कुमार 29 जनवरी 2021 को ट्रक में पत्थर लोड कर के राजस्थान के कोटपूतली से फरीदाबाद के पाली जा रहा था।
विज्ञापन

गांव सिधरावली में एक होटल पर रात के दो बजे चाय पीने के लिए चालक ने ट्रक रोक दिया था। जब चालक चाय पीकर बाहर आया तो देखा की ट्रक चोरी हो गया था। ट्रक मालिक की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक मालिक ने बीमा कंपनी को ट्रक चोरी होने की शिकायत दर्ज करने के बाद बीमा कंपनी से क्लेम लेने के लिए दस्तावेज कंपनी को दे दिए थे । बीमा कंपनी चोरी हुए ट्रक के उपभोक्ता को कुल 25.63 लाख रुपये दे रही थी। जबकि बीमा के हिसाब से ट्रक की कीमत करीब 28 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक मालिक बिल्लू राम ने उपभोक्ता आयोग में याचिका दायर करते हुए करीब 28 लाख रुपये ब्याज दर के साथ मांगने की बात रखी थी । आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद माना कि बीमा करने के दौरान ट्रक की कीमत 28 लाख रुपये थी। इसलिए बीमा कंपनी करीब 28 लाख रुपये नौ फीसदी ब्याज दर से उपभोक्ता को देगी। इसके अलावा मानसिक तनाव के लिए मुआवजा व कानूनी खर्च भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed