{"_id":"647e20ac4cf4d3f4cc05b1c9","slug":"online-application-process-started-for-admission-in-gu-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-6757-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
Mon, 05 Jun 2023 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
विवि में स्नातक व स्नातकोत्तर के 51 कोर्सों में 1637 सीटों पर होंगे एडमिशन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत सोमवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। रविवार रात 12 बजे ही ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल को खोल दिया था। विवि में नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक व स्नातकोत्तर के 51 कोर्सों में दाखिला के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 25 जून और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दो जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुलपति ने बताया कि स्नातक व स्नातकोत्तर के 51 कोर्सों में 1637 सीटों पर दाखिले होंगे। विद्यार्थियों को विवि की आधिकारिक वेबसाइट www.gurugramuniversity.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा। छात्र-छात्राएं दाखिला संबंधी किसी भी जानकारी के लिए विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना विवरणिका की मदद ले सकते हैं। तकनीकी समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी helpdesk@ gurugramuniversity.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
-- --
इन कोर्स में होंगे दाखिले
कुलपति ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में एम.फार्मा (फार्माकोलॉजी), फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्मास्यूटिक्स, बीपीटी, एमपीटी (ऑर्थोपेडिक्स), कार्डियोथोरेसिक और पल्मोनरी डिसऑर्डर, एमपीटी (स्पोर्ट्स), एमएससी (एनवायरनमेंटल साइंस), एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एमबीए, एमबीए (इंटीग्रेटेड-पांच साल), एमबीए (हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट), पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स एंड डिजिटल मार्केटिंग, एमकॉम, एमकॉम (इंटीग्रेटेड- पांच साल), एमए (अंग्रेजी) प्रोफेशनल, एमए (हिंदी) प्रोफेशनल, एमए (मास कम्युनिकेशन), एमएएमसी इंटीग्रेटेड (पांच वर्षीय) में दाखिले होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा बीएससी एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया, मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम), एलएलबी, एमए (राजनीति विज्ञान), एमएससी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित), एमए एप्लाइड इकोनॉमिक्स स्पेशलाइजेशन इन फाइनेंस, इंटरनेशनल बिज़नेस, एमए (पब्लिक पॉलिसी, एडमिनिस्ट्रेशन एंड गवर्नेंस), पीजी डिप्लोमा इन ब्लू इकोनॉमी, एमएससी साइकोलॉजी, पैरामेडिकल क्षेत्र से संबंधित डीएमएलएस, डीओटीटी, डीएमआरआईटी, बीएमएलएस, बीओटीटी, बीएमआरआईटी, बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, बीए इन लक्ज़री मैनेजमेंट, इंटरनेशनल कुलिनरी आर्ट्स, बैचलर इन डिजाइन एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा, जापानी लैंग्वेज पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.gurugramuniversity. ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विवि में स्नातक व स्नातकोत्तर के 51 कोर्सों में 1637 सीटों पर होंगे एडमिशन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत सोमवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। रविवार रात 12 बजे ही ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल को खोल दिया था। विवि में नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक व स्नातकोत्तर के 51 कोर्सों में दाखिला के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 25 जून और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दो जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुलपति ने बताया कि स्नातक व स्नातकोत्तर के 51 कोर्सों में 1637 सीटों पर दाखिले होंगे। विद्यार्थियों को विवि की आधिकारिक वेबसाइट www.gurugramuniversity.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा। छात्र-छात्राएं दाखिला संबंधी किसी भी जानकारी के लिए विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना विवरणिका की मदद ले सकते हैं। तकनीकी समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी helpdesk