{"_id":"6654e7f57d55338686055614","slug":"one-arrested-in-dispute-between-gaming-zone-and-restaurant-operator-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31673-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गेमिंग जोन व रेस्टोरेंट संचालक के बीच विवाद में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गेमिंग जोन व रेस्टोरेंट संचालक के बीच विवाद में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस कर रही छापामारी, गोली लगने से तीन लोग हुए थे घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट व गेमिंग जोन संचालक के बीच हुए विवाद में पुलिस ने एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
बता दें कि सेक्टर 83 में गेमिंग जोन के सामने कार खड़ी करने के विवाद में रेस्टोरेंट संचालक पर गोली चलाने का आरोप है। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने गेमिंग जोन के संचालक जितेन्द्र के बयान पर रेस्टाेरेंट संचालक समेत आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया था। सेक्टर 83 में एक खोमचा रेस्टोरेंट है। उसके पास ट्रिम्फ गेमिंग जोन है। दोनों स्थानों पर आने वाली भीड़ से दुकानदार परेशान हैं। खेड़कीदौला थाने के जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक व गेमिंग जोन संचालकों के बीच पार्किंग व छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद था।
अशोक ने बताया कि रात करीब 2 बजे एक स्कोर्पियो व एक अन्य गाड़ी में कई लोग आए और अचानक रवि, साहिल, रोहित, विनय, आशीष समेत आठ लोगों ने यश, लक्ष्य व दीपक पर गोलियां बरसा दीं। इस दौरान तीनों को पैरों में गोली लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए और तीनों घायलों को आरवी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।