{"_id":"6aad8a7305a0169ea901e09a","slug":"notices-issued-for-5-illegal-commercial-plots-in-block-a-of-sushant-lok-1-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101495-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुशांत लोक-एक के ए ब्लॉक में 5 अवैध व्यावसायिक प्लाॅटों पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुशांत लोक-एक के ए ब्लॉक में 5 अवैध व्यावसायिक प्लाॅटों पर नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार एन्फोर्समेंट (डीटीपीई) की ओर से रिहायशी क्षेत्रों में बिना अनुमति के चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार को महरौली-गुरुग्राम (एमजी) रोड स्थित सुशांत लोक-एक के ए ब्लाॅक में रिहायशी प्लाॅटों में संचालित बड़ी व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
सुशांत लोक-एक के ए ब्लाॅक में कुल सात रिहायशी प्लाॅट हैं। इनमें एक प्लाॅट खाली है, जबकि एक प्लाॅट पर निर्माण कार्य चल रहा है। बाकी पांच रिहायशी प्लाॅटों में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन संपत्तियों पर विभाग की टीम की ओर से निरीक्षण के बाद नोटिस चस्पा किए गए हैं।
इन रिहायशी संपत्तियों में होम सज्जा, फ्लोर एंड फर्नीशिंग, एमओ मीना बाजार सहित कई बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित किए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार स्वीकृत रिहायशी उपयोग वाली संपत्तियों में नियमों के विपरीत बड़े स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकतीं। टाउन प्लानिंग डीटीपीई अमित मधोलिया के अनुसार, स्वीकृत हुए नक्शे के ही अनुसार निर्माण और उसका संचालन किया जाना चाहिए। अवैध निर्माण करने पर विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।