फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nishchay Academy defeated Craft Academy by two wickets; Mayank Bisht emerged as the hero of the victory.

Gurugram News: निश्चय अकादमी ने क्राफ्ट अकादमी को दो विकेट से हराया, मयंक बिष्ट बने जीत के हीरो

Wed, 26 Aug 2026 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Nishchay Academy defeated Craft Academy by two wickets; Mayank Bisht emerged as the hero of the victory.
गुरुग्राम। निश्चय क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बुधवार को खेले गए 35 ओवर के मुकाबले में निश्चय क्रिकेट अकादमी ने क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की। क्राफ्ट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 183 रन बनाए। रियान ने 16, कप्तान अथर्व यादव ने 13 और देव कपूर ने 11 रन बनाए। निश्चय की ओर से मयंक शर्मा ने तीन, विहान और कप्तान अमृत यादव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए निश्चय अकादमी ने 32.4 ओवर में आठ विकेट खोकर 185 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सक्षम यादव ने 35 रन बनाए, जबकि मयंक बिष्ट ने 78 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। क्राफ्ट की ओर से मेहान ने तीन विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए मयंक बिष्ट को जीत का हीरो माना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed