{"_id":"5ffb3bbf8ebc3e2f2476705b","slug":"municipal-corporation-will-do-better-according-to-the-expectations-of-manesar-citizens-gurgaon-news-noi5591296109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप होगा मानेसर नगर निगम क्षेत्र का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप होगा मानेसर नगर निगम क्षेत्र का विकास
विज्ञापन
गुरुग्राम। नवगठित मानेसर नगर निगम क्षेत्र को सात जोन और दो डिवीजन में बांटा गया है। इसके अलावा नवगठित मानेसर नगर निगम पूरी तरह से ई-ऑफिस प्रणाली से लैस होगा। यहां का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल किया जाएगा। अब नगर निगम मानेसर लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर कार्य करेगा। यह जानकारी नगर निगम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने रविवार को नगर निगम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की पहली बैठक में दी।
आईएमटी स्थित एचएसआईआईडीसी ऑडिटोरियम में आयोजित हुई बैठक में पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद समेत अन्य जनप्रति निधि और अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर सभी ने नागरिकों से विकास परियोजनाओं के बारे में सुझाव लिए और आश्वासन दिया कि प्राप्त सुझावों और उनकी अपेक्षाओं के अनुसार क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
विधायक सत्यप्रकाश जरावता व राकेश दौलताबाद ने विभिन्न गांवों के सरपंचों एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि नगर निगम बनने के बाद पूरे मानेसर क्षेत्र का विकास योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। क्षेत्र में सीवरेज, ड्रेनेज, सड़क, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ ही अन्य विकास कार्य भी योजनाबद्ध तरीके से किए जाएंगे। वहीं बैठक में विभिन्न गांवों के सरपंचों एवं सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से वेस्ट डंपिंग, पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सड़क, सफाई, स्टांप ड्यूटी में रियायत, सुरक्षा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ग्रीन बेल्ट, ड्रेनेज, जल निकासी, साइकिल ट्रैक सहित टोल प्लाजा को हटाने संबंधी मुद्दे रखे।
विज्ञापन
बैठक औपचारिक नहीं, एक अवसर
नगर निगम, मानेसर के आयुक्त ने कहा कि यह बैठक औपचारिक नहीं, बल्कि एक अवसर की तरह है। उन्होंने मानेसर नगर निगम क्षेत्र में शामिल गांवों के सरपंचों एवं पंच प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर सहयोग करें।
जोन- में ये इलाके शामिल :
जोन-1 में गांव गढ़ी-हरसरू, गोपालपुर, वजीरपुर, ढोरका, हयातपुर, मेवका, सेक्टर-90, 91, 92, 93, 94, 95, 95ए, 95बी तथा 99ए को शामिल किया गया है।
जोन-2 में गांव बढ़ा, सिकंदरपुर बढ़ा नवादा फतेहपुर रामपुर, लखनोला, सेक्टर-81, 81ए, 82, 82ए, 85, 86, 88 एवं 89 शामिल हैं।
जोन-3 क्षेत्र में गांव नौरंगपुर, बार-गुर्जर, सिकोहपुर, सेक्टर-77, 78, 79, 79ए, 79बी व 80 शामिल किया गया है।
जोन-4 के गांव झुंड सराय (वीरान), झुंड सराय (आबाद) भांगरोला, कांकरोला, नाहरपुर कासन, सेक्टर-87, 96, 97, 98, एम-9, 10, 12, 13, 14 व 15 हिस्सा बनाए गए है।
जोन-5 में गांव ढाणा, बासहरिया, बासकुशला, सेक्टर-एम 3, 3ए, 4, 5, 6, 7, 8 व 11 शामिल किए गए हैं
जोन-6 में गांव खोह, मोनसर, सैक्टर-एम 1, 1ए, 1बी, 1 सी, 1डी, एम-2 व एम-6ए शामिल हैं।
जोन-7 में गांव कासन, सहरावन, नैनवाल, फाजलवास, कुकरोला, सेक्टर-पी 1, 2, 3, 4 व 5 शामिल हैं।
डिवीजन के अनुसार होंगी जिम्मेदारियां
इंजीनियरिंग विभाग के हिसाब से इन 7 जोन को 2 डिवीजन में बांटा गया है। डिवीजन-1 में जोन 1 से 4 को शामिल किया गया है, जबकि डिवीजन-2 में जोन 5 से 8 शामिल हैं। अधिकारियों की जोन वाइज एवं डिवीजन वाइज जिम्मेदारियां लगाई गई हैं।