फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal corporation gathered to remove water logging in the city

Gurugram News: शहर में जलभराव को दूर करने के लिए जुटा नगर निगम

Mon, 09 Jun 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation gathered to remove water logging in the city
मानसून सिर पर, अभी नहीं शुरू हुआ पुराने शहर में नाले की सफाई का काम
विज्ञापन


राजीव चौक और नरसिंहपुर से लेकर अन्य प्रमुख प्वाइंट पर चल रहा है मंथन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम की ओर से जलभराव को दूर करने की तैयारियां जोरों पर है मगर पुराने शहर में इसकी शुरुआत तक नहीं हुई है। मानसून सिर पर है। नगर निगम की ओर से 158 स्थानों का चयन कर लगभग 60 स्थानों की समस्याओं को हल किया जाने का दावा भी हो रहा है।
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर से लेकर जीएमडीए की समन्वय कमेटी, उपायुक्त, निगमायुक्त की ओर से हर सप्ताह समीक्षा बैठक हो रही है। खांडसा आनाज मंडी, सेक्टर की मार्केट, खांडसा गांव, गांधीनगर काॅलोनी, हीरा नगर, शिवाजी नगर, अर्जुन नगर, सेक्टर चार सिविल अस्पताल, सेक्टर 9, बसई गांव, बस अड्डा, सदर थाना परिसर, आदि ऐसे स्थान हैं, जहां पर हल्की सी बारिश के बाद जलभराव हो जाता है। सबसे अधिक समस्या खांडसा रोड व आनाज मंडी पर होती है, जहां का पानी निकल ही नहीं पाता है। नगर निगम और जीएमडीए की ओर से जलभराव को लेकर प्रमुख स्थानों पर संयुक्त रूप से काम चल रहा है। उसका फोकस नरसिंहपुर और होंडा चौक के आस-पास अधिक है। करीब दस साल पहले यहीं पर महा जाम लगा था। जिसके बाद से यहां का जलभराव सुर्खियों में रहा है। सरकार की ओर से लगातार हर साल कवायद की जाती है मगर ऐन मौके पर कुछ न कुछ कमी रह जाती है। दिल्ली-जयपुर हाइवे के निर्माण के दौरान दोनों तरफ से नाले बने हुए हैं। बहुत से स्थानों पर नाले बंद हो गए हैं। या तो साफ नहीं हैं। हाइवे अथाॅरिटी की ओर से निगम को पत्र लिख कर कहा गया है कि वह अपने सफाई अभियान में इसको शामिल कर लें।
विज्ञापन


तैयारियों पर सरकार की नजर

प्रदेश सरकार की ओर से जलभराव को लेकर गुरुग्राम में होने वाली समस्या पर सीधी नजर रखी जा रही है। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर अब तक छह बार साइट का दौरा कर चुके हैं। कम से कम 10 पर इस विषय पर अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। मुख्य सचिव की ओर से रिपोर्ट मांगी जाती है। इसके चलते उपायुक्त भी साइट का दौरा कर अपनी रिपोर्ट भेजते हैं। बकरीद के त्योहार के चलते कुछ साइट पर मजदूर ही नहीं थे। शनिवार को उपायुक्त अजय कुमार को साइट का भ्रमण करने जाना था। सूत्रों की मानें तो साइट पर काम ही नहीं चल रहा था। जिसके चलते उपायुक्त को अपना दौरा रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जलनिकासी को लेकर लगातार कवायद की जा रही है। अलग-अलग 16 साइट के टेंडर भी आवंटित किए जा चुके हैं। 50 से अधिक साइट पर इस बार जलभराव नहीं हुआ है। समय से काम पूरा किया जाए, इसके लिए अधिकारियों के साथ रोजाना अपडेट लिया जा रहा है। - प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर-निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed