{"_id":"6a0f5c3368019397b00419ab","slug":"meritorious-students-were-honored-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-124304-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
विज्ञापन
बाता राजकीय स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
पलवल। बाता स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पगड़ी, फूलमाला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संत कुमार ने की, जबकि संचालन शिक्षक करतार सिंह ने किया। कार्यक्रम में सीआरसी प्रधानाचार्य बालेश्वर और सरपंच प्रतिनिधि लखमी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों के सम्मान में रैली भी निकाली गई। प्रधानाचार्य संत कुमार ने बताया कि विद्यालय के 17 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा मीनू ने 500 में से 459 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्र दिनेश ने 458 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य 15 विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में अतिथियों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य संत कुमार को शॉल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ, ग्रामीण और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।