फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Memorandum submitted to General Manager for not getting salary on time

Gurugram News: समय पर वेतन नहीं मिलने पर महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Jun 2023 06:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 13 Jun 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to General Manager for not getting salary on time
महाप्रबंधक विकास नरवाल को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते रोडवेज यूनियन के सदस्य।
समय पर वेतन नहीं मिलने पर महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों व रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक विकास नरवाल को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि पे ब्रांच द्वारा कई माह से हर बार 10 से 15 दिन वेतन देरी से बनाया जाता है। इस कारण कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाता है।
वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज यूनियन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में वेतन समय पर नहीं मिलता है तो संबंधित शाखा (पे ब्रांच) और उससे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ यूनियन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

महाप्रबंधक विकास नरवाल ने यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि वे स्वयं इस मामले पर संज्ञान लेंगे। भविष्य में हर माह कर्मचारियों को समय पर वेतन भेजा जाएगा। अगर पे ब्रांच और उससे संबंधित अधिकारियों लापरवाही करते हैं तो उनपर चार्जशीट करके कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में संदीप दलाल, सतेंद्र कादयान, मनीष दलाल, संदीप अहलावत, परवीन देशवाल, श्यामलाल, राजकुमार सहवाग, जगमेंदर हुड्डा, राजू दलाल, परवीन मलिक, सज्जन ग्रेवाल, जयकंवार छिल्लर, सुनील व नरेंद्र दलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed