फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man who provided weapons in Fazilpuria firing case arrested

Gurugram News: फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में हथियार मुहैया कराने वाला धरा

Sat, 08 Nov 2025 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Man who provided weapons in Fazilpuria firing case arrested

विज्ञापन

- पुलिस अब तक 11 आरोपियों को कर चुकी है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस ने बॉलीवुड गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग के मामले में हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी सरपंच को शुक्रवार को पंजाब के भटिंडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर (पंजाब) के कटोरा गांव निवासी बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई। आरोपी बिक्रमजीत सिंह को शुक्रवार को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह गांव कटोरा में सरपंच के पद पर है। उसने अपने साथी आरोपी गगनदीप को हथियार मुहैया कराए थे। उन्हीं हथियारों से 14 जुलाई की देर शाम एसपीआर रोड पर गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में गुरुग्राम पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें विशाल, हितेश, गौतम उर्फ छोटू, रमनदीप उर्फ पेट्रोल, शुभम उर्फ काला, शक्ति पांचाल, रामनिवास उर्फ कालू, सुनील सरढानिया, प्रदीप, गगनदीप उर्फ जज और बिक्रमजीत सिंह शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई कार व हथियार कर लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान बिक्रमजीत सिंह से अन्य आरोपियों व अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। हथियार मुहैया कराने के मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed