फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man arrested for selling bank account to cyber criminals

Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने वाला गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for selling bank account to cyber criminals
गुरुग्राम। साइबर अपराध मानेसर की पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने वाले एक आरोपी को रविवार पश्चिम बंगाल के फाल्टा से गिरफ्तार किया है। आरोपी साउथ परगना (पश्चिम बंगाल) के बेलसिंगा निवासी असीम मंडल ने छह हजार रुपये में अपना बैंक खाता साइबर ठगों को बेचा था। डिजिटल अरेस्ट करके ठगी गई राशि में से पांच लाख रुपये असीम मंडल के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस इस मामले में में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 12 मई को एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना मानेसर में दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बनकर पार्सल में गैर कानूनी सामान होने की बात कही और वीडियो कॉल करके उसके एफआईआर व गिरफ्तारी का डर दिखाकर रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed