{"_id":"655e4a67572f4d65ad06530d","slug":"major-fire-in-furniture-warehouse-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-19097-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग
विज्ञापन
-दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट हो सकता है कारण
लाखों रुपये का फर्नीचर जला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में बुधवार को एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। सेक्टर-37 दमकल केंद्र से आठ गाडिय़ां आग बुझाने के लिए पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे का कारण अभी शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
खेड़की दौला स्थित एक गोदाम में फर्नीचर का सामान बनता था। बुधवार तकरीबन साढ़े 11 बजे आग लग गई। जिस वक्त ये आग लगी उस समय करीब आधा दर्जन वर्कर मौजूद थे। लकड़ी का सामान होने के कारण गोदाम में आग तेजी से फैल गई। फर्नीचर जलने के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग और धुएं से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोदाम के कर्मचारियों ने शुरुआत में आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैल गई।
सूचना मिलते ही सेक्टर-37 दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। आग ज्यादा होने के कारण मौके पर दमकल विभाग की और गाड़ियां बुलाई गई। दमकल विभाग की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सेक्टर-37 दमकल विभाग के अधिकारी जय नारायण ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई जान की हानि नही हुई।
विज्ञापन
गोदाम मालिक राघव ठकराल के मुताबिक उन्होंने दिवाली के दिन ही गोदाम में दिल्ली के कीर्ति नगर से यहां सामान शिफ्ट किया था। यहां पर लकड़ी के गिफ्ट बनते थे। उन्होंने बताया कि आग का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है क्योंकि वर्करों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी की मोटर चलाना चाहा तो लाइट नहीं थी।