फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mahesh Academy's one-sided victory powered by Pritish's explosive century.

Gurugram News: इमार इंपीरियल सोसाइटी आज से खेल महोत्सव का होगा शुरू

Fri, 26 Jun 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Academy's one-sided victory powered by Pritish's explosive century.
न्यू गुुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित इमार इंपीरियल गार्डन्स सोसाइटी में खेल महोत्सव सीजन-5 का शुभारंभ आज से होगा। खेल, फिटनेस और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में सोसाइटी के सभी आयु वर्ग के निवासी भाग लेंगे। यह महोत्सव 27 जून से 5 जुलाई तक चलेगा। आयोजन समिति के अनुसार शनिवार को सुबह 6 से 7 बजे तक सोसायटी ग्राउंड में वरिष्ठ नागरिकों के क्रिकेट मैच से महोत्सव की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

महोत्सव में फुटबॉल, क्रिकेट, तैराकी, शतरंज, स्नूकर और टेबल टेनिस सहित अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का नेतृत्व अंशुल जैन कर रहे हैं। उन्हें खेल महोत्सव आयोजन समिति और सोसाइटी के स्वयंसेवकों का सहयोग से होगा।प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार खेल महोत्सव अब केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली, आपसी भाईचारे और सामुदायिक एकजुटता को मजबूत करने का माध्यम बन गया है। समिति ने सभी निवासियों और परिवारों से महोत्सव में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed