{"_id":"6500ba8519fb1b464f0a26c4","slug":"made-aware-through-teen-teen-fair-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-14237-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: किशोर-किशोरी मेले के माध्यम से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: किशोर-किशोरी मेले के माध्यम से किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। ब्रेकथ्रू संस्था और महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय सिधरावली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी तथा जमालपुर सरकारी स्कूल में किशोर–किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम बड़ी सी आशा हमारी समस्या हमारे प्रयास, रहा। जिसका उद्देश्य किशोरियों की शिक्षा व आकांक्षाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
कार्यक्रम में उनके शिक्षा से जुडे़ मुद्दों व समस्याओं को समाधान करने के मिले जुले प्रयासों पर भी चर्चा की गई। मेले में ब्रेकथ्रू के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जिन रूढि़वादी मान्यताओं को दिखाया गया है वह हमारे समाज की सच्चाई है। इस मौके पर संस्था के जिला प्रबंधक नरेश कुमार ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से अलग -अलग समुदाय में लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर की गयी विभिन्न पहल को सामने लाना भी है। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ एवं संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।