{"_id":"65c933ac4599b2f0f20b59f9","slug":"led-and-sampark-s-box-distributed-in-35-schools-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-25165-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 35 स्कूलों में वितरित किए एलईडी और संपर्क एस-बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 35 स्कूलों में वितरित किए एलईडी और संपर्क एस-बॉक्स
विज्ञापन
बच्चों को स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से शिक्षा देने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 35 राजकीय प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से शिक्षा देने के लिए संपर्क फाउंडेशन ने एलईडी व संपर्क एस-बॉक्स दिए हैं। गुरुग्राम व पटौदी खंड के स्कूलों में ये एलईडी लगाए जाएंगे। जिसके माध्यम से कक्षा कक्ष को स्मार्ट बनाया जाएगा और बच्चे एलईडी के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। एलईडी व संपर्क एस-बॉक्स का वितरण जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया की अध्यक्षता में किया गया। संपर्क फाउंडेशन के जनरल मैनेजर सुजय विश्वास, अंकित पाठक मौजूद रहे।
निपुण हरियाणा मिशन के जिला नोडल अधिकारी मनोज लाकड़ा ने संपर्क एस-बॉक्स के उपयोग के तरीके व उसमें पाए जाने वाले रिसोर्स के बारे में अध्यापकों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संपर्क फाउंडेशन ने छठी से आठवीं कक्षा में भी फन विद साइंस प्रोग्राम चलाया हुआ है। संपर्क एस-बॉक्स में पहली से पांचवीं कक्षा के सभी विषय के पाठ, लेसन प्लान, वर्कशीट, कहानी, कविता, संपर्क दीदी के सवाल मौजूद हैं।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बताया कि संपर्क एस-बॉक्स शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लेकर आया है, जिससे आज शिक्षकों को पढ़ाना और आसान हो गया है। स्मार्ट एलईडी का प्रयोग सभी अध्यापक करेंगे व बच्चों को स्मार्ट रूप से पढ़ाएंगे। सुजय विश्वास ने बताया कि गुरुग्राम खंड के 25 स्कूलों और पटौदी खंड 10 स्कूलों में एलईडी व संपर्क एस-बॉक्स वितरित किए गए हैं।