{"_id":"607c17d08ebc3ed1d33b0b69","slug":"lakhs-stolen-by-breaking-the-lock-gurgaon-news-noi5777723194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव जमालपुर में दिल्ली पुलिस के सिपाही और पालम विहार में महिला के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण और नकदी चुरा ले गए। पीड़ितों ने फर्रुखनगर और पालम विहार थाने में मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित रामनरेश ने पुलिस को बताया कि गांव जमालपुर में रहते हैं और दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही कार्यरत हैं। उनके घर की देखभाल चाचा बाबूलाल कर रहे थे। वह बीमार होने के कारण पिछले रविवार को अपने घर चले गये। तभी से घर पर ताला लगा हुआ था। जब शनिवार को भतीजा अनिल घर गया तो देखा कि ताला टूटा पड़ा हुआ था। इसी के साथ अलमारी में रखे कानों के सोने के टॉप्स, माथे का टीका, मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, तीन लॉन्ग, एक बॉली, चांदी के सिक्के, चांदी की अंगूठी, तीन जोड़ी चुटकी, एक किलो चांदी की चार पाजेब , एलईडी टीवी और 30 हजार की नकदी गायब थी।
दूसरी ओर, पालम विहार की रहने वाली मनजीत की शिकायत के मुताबिक, वह 7 अप्रैल को अपने परिवार के साथ हरिद्वार गई हुई थी। उनके पास शनिवार को पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा है। वह शाम तक अपने घर पहुंची और अंदर देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है। साथ ही अलमारी का लॉक भी टूटा पड़ा है और उसमें रखे चार लाख कीमत के आभूषण समेत नकदी चोरी हो गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।