फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Khushboo of Gurugram honored by the President

Gurugram News: राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुईं गुरुग्राम की खुशबू

Mon, 15 Dec 2025 04:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
Khushboo of Gurugram honored by the President
गुरुग्राम।
विज्ञापन

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए पुरस्कार अपने नाम किए। जिले से कुल 6 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे, जिनमें से 3 विद्यार्थियों ने उपलब्धि हासिल की। ग्रुप-ए में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिकोहपुर की कक्षा सातवीं की छात्रा खुशबू यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं, ग्रुप-बी में सेक्टर-50 स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा उन्नति ने द्वितीय स्थान हासिल किया। राज्य स्तर पर चयनित इन विद्यार्थियों ने 11 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खुशबू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनकी उत्कृष्ट कला प्रतिभा के लिए उन्हें 14 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed