फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Keep yourself healthy without medicine, do yoga and stay healthy

Gurugram News: बिन दवाई के खुद को रखें स्वस्थ, करें योग रहें निरोग

Sat, 21 Jun 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Keep yourself healthy without medicine, do yoga and stay healthy
बदलती जीवनशैली के लिए जरूरी है योग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की जीवनशैली पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। खासकर मिलेनियम सिटी जैसे शहरों में लोग काम और तनाव के बीच खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। अनियमित दिनचर्या और मानसिक दबाव के कारण कई तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं। ऐसे में यदि हम 24 घंटे में से सिर्फ 24 मिनट योग को दें, तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। योग बिना दवाओं के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। नियमित योग अभ्यास से मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, पीठ दर्द और तनाव जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत
मैं काफी समय से कमर दर्द की समस्या से जूझ रही थीं। रोजाना दवाइयां ले रही थीं, लेकिन जब से योग करना शुरू किया है काफी राहत मिली है। नियमित योगाभ्यास से न केवल कमर दर्द में सुधार हुआ, बल्कि ब्लड प्रेशर में भी काफी सुधार देखने को मिला है। अब दवाइयों की उतनी जरूरत नहीं पड़ती है। योग ने जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रेखा तिवारी, सेक्टर 15



मैंने अपना कॅरियर योग में बनाया है। कोरोना के दौरान साल 2020 में ऑनलाइन योग कक्षाएं शुरू कीं थीं। जैसे-जैसे लोगों ने नियमित योग करना शुरू किया उन्हें दवाओं के बिना ही आराम मिलने लगा। योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। योग अभ्यास से हम खुद के लिए समय निकाल पाते हैं और जीवन में संतुलन बना रहता है। योग ने मेरे साथ-साथ अनेक लोगों का जीवन बदला है।
-वीणा घोराई, दयानंद काॅलोनी, योग प्राचार्य



कमर दर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही थी। नियमित योगाभ्यास से काफी राहत मिली है। अब दवाइयों की जरूरत कम हो गई है और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, जिससे पहले से ज्यादा स्वस्थ और सशक्त महसूस करती हूं।

- खुशबू, सेक्टर 84


योग ने मेरे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। इससे पहले से अधिक स्वस्थ, सशक्त और मानसिक रूप से भी संतुलित महसूस करता हूं। पहले से अधिक काम करने में मन लगता है। जिससे दिनचर्या काफी अच्छी रहती है।

-सोनू, ग्वाल पहाड़ी



11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लड़कियों ने योग कर दिया जागरूकता का संदेश
पटौदी। जाटौैली में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लड़कियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में भाग लेते हुए जाटौली निवासी योग प्रशिक्षिका अंजलि चौहान ने बताया कि योग की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है। बदलते लाइफस्टाइल और असंतुलित खानपान से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। योग से हम तनाव, चिंता और कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाकर हम लोगों को इसकी महत्ता से अवगत कराते हैं। अंजलि ने कहा कि इस अवसर पर सभी को, चाहे वह बच्चे हों या बुजुर्ग, योग की ओर प्रेरित करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed