{"_id":"6aa290552d5659a6ea093ba8","slug":"it-will-be-decided-today-who-becomes-the-bar-association-president-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100619-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आज तय होगा कौन बनेगा बार एसोसिएशन का अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आज तय होगा कौन बनेगा बार एसोसिएशन का अध्यक्ष
विज्ञापन
छह पदों पर खड़े है 26 प्रत्याशियों, 6367 मतदाता करेंगे मतदान
नंबर गेम- 12 बूथों पर ईवीएम से डाले जाएंगे वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला बार एसोसिएशन के छह पदों पर खड़े 26 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शुक्रवार देर शाम तक हो जाएगा। जिले के 6367 अधिवक्ता अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अधिवक्ता वोट करेंगे। इसके थोड़ी ही देर बाद गिनती शुरू कर दी जाएगी। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी चुनाव समिति ने पूरी तैयारियां कर ली है। कुल 12 बूथ बनाए गए हैं । एक बूथ पर करीब 530 मतदाता को रखा गया है।
प्रशासन की तरफ ईवीएम के साथ प्रशिक्षित मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। गुरुग्राम के नायब तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज को चुनाव के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। चुनाव समिति, आरओ, एआरओ और गवर्निंग बाडी के सदस्य मतदान स्थल पर निगरानी, प्रबंधन और प्रशासन कार्य संभालेंगे। उम्मीदवारों और उनके पोलिंग एजेंटों को मतदान बूथ के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। चुनाव को पूरी तरह से पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। मतदान से लेकर मतगणना तक की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। चुनाव और मतगणना की लाइव जानकारी दिखाने के लिए अदालत परिसर में ही तीन बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। इनमें एक स्क्रीन हाल नंबर आठ और दो स्क्रीन मतदान बूथों के बाहर लगाई गई
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होगा। मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की भी पूरी व्यवस्था की गई है। -सतबीर सिंह तंवर, चुनाव अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन
-- -- -- --
यह प्रत्याशी हैं मैदान में
1. अध्यक्ष पद - विनोद राव, मनोज यादव, कमलजीत कटारिया, कुलभूषण भारद्वाज, संतोख सिंह और विनीता
2. सचिव पद - राकेश यादव, विश्वेंद्र यादव, प्रशांत ठाकरान, शैलेंद्र बहल, प्रवीण यादव और खुशबू रानी प्रत्याशी
3. उपाध्यक्ष पद के लिए लक्ष्य भारद्वाज,सुधीर सिंह धनखड़,दमन शर्मा,नरेश कुमार, साहिल यादव और अनूप यादव ने नामांकन किया।
4. उपाध्यक्ष(महिला)- ज्योत्सना भूचर,योगिता, सुनीता यादव और रेणु माहेश्वरी
5. संयुक्त सचिव- विक्रम यादव और योगेश कुमार
6. कोषाध्यक्ष - रीना झा और अक्षत जैन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सोहना में 883 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
सोहना। सोहना बार एसोसिएशन का चुनाव पुलिस के कड़े पहरे में होगा। उक्त चुनाव में 883 वकील मतदाता उम्मीदवारों का चयन करके जीत का सेहरा बांधेंगे। चुनाव ईवीएम मशीन से होगा, जिसमें दस मशीनें लगाई जाएंगी। वहीं दूसरी ओर चुनाव के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। रात भर शह व मात का खेल जारी रहा। प्रधान पद की जंग में एडवोकेट सुनील विकल, एडवोकेट महावीर प्रसाद व एडवोकेट अमित यादव अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसके अलावा उप प्रधान, महिला उप प्रधान, सचिव, सह सचिव पदों पर भी कड़ा मुकाबला होने का अनुमान है। कोषाध्यक्ष व लाइब्रेरियन पदों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो चुका है। रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट सोमवीर तंवर ने बताया कि चुनाव में कुल 883 मतदाता भाग लेंगे। मतदान साढ़े 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्वक कराया जाएगा। जिसके लिए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गई है। चुनाव ईवीएम मशीनों से कराया जाएगा। मतदाता को अपना आईडी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। संवाद