फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Iron tablets are given to children of government schools every Wednesday

Gurugram News: हर बुधवार को राजकीय स्कूलों के बच्चों को दी जाती हैं आयरन की गोलियां

Mon, 11 Aug 2025 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Iron tablets are given to children of government schools every Wednesday
सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क की जाती है एचबी की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जुलाई माह में हर साल जागरूकता अभियान चलाया जाता है। वहीं, नियमित रूप से सभी सरकारी स्कूलों में हर बुधवार को खून बढ़ाने वाली आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की जाती हैं। जिले के 500 से अधिक सरकारी विद्यालयों में इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हुए हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि छात्र-छात्राओं को समय पर दवा मिल रही है।

इसके अलावा सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क हीमोग्लोबिन (एचबी) जांच की सुविधा उपलब्ध है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल, सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनिक, पीएचसी और सीएचसी पर निशुल्क एचबी की सुविधा है। डॉक्टरों का मानना है कि बचपन से ही एनीमिया की रोकथाम की जाए तो बच्चों को शारीरिक व मानसिक विकास में मदद मिलती है और कई अन्य बीमारियों से बचाव संभव है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में एनीमिया की समस्या को जड़ से समाप्त करना और स्वस्थ भविष्य की नींव रखना है। स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रश्मि बत्रा ने बताया कि अभियान के अलावा सालभर एचबी की जांच की जाती रहती है। साथ ही स्कूलों में हर बुधवार को खून की गोलियां दी जाती हैं, जिससे उम्र के साथ कमी को ठीक किया जा सके।
विज्ञापन

वर्जन
हर वर्ग के लोगों पर ध्यान देने के लिए सभी स्वास्थ्य विभाग में निशुल्क एचबी जांच की सुविधा है। खासतौर से लड़कियों में खून की कमी अधिक पाई जाती है तो इस पर अधिक ध्यान दिया जाता है। - डॉ अलका सिंह, सीएमओ, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed