{"_id":"65bd3fbec20373d5d005b646","slug":"inspector-of-rewari-crime-branch-arrested-for-taking-bribe-of-rs-44-lakh-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24605-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पौने चार लाख की रिश्वत लेते रेवाड़ी क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पौने चार लाख की रिश्वत लेते रेवाड़ी क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई, आरोपी से की जा रही पूछताछ
एक केस में फंसाने का भय दिखाकर सचिन नामक युवक से मांगे थे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रेवाड़ी क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अनिल कुमार को पौने चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंस्पेक्टर को रेवाड़ी की एक सोसाइटी से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह रिश्वत की रकम ले रहा था। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।एसीबी गुरुग्राम के इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में पुलिस ने एक केस दर्ज किया था। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की जांच सीआईए इंस्पेक्टर अनिल कुमार द्वारा की जा रही थी। आरोप है कि अनिल कुमार ने रेवाड़ी के ही कालका निवासी सचिन कुमार को इस केस में फंसने का डर दिखाते हुए चार लाख रुपये की डिमांड की। सचिन ने इसकी शिकायत गुरुग्राम एसीबी की टीम को दे दी।
योजना के अनुसार एसीबी की टीम ने अपना जाल बिछा दिया। इसमें वादी सचिन इंस्पेक्टर अनिल कुमार को पौने चार लाख रुपये देने को तैयार हो गया। एसीबी द्वारा इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी को लेकर पहले से ही टीम तैयार कर दी गई थी। इंस्पेक्टर जयपाल के नेतृत्व में टीम रेवाड़ी पहुंची। आरोपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने सचिन को रिश्वत की रकम देने के लिए एक सोसाइटी में बुला लिया।
एसीबी के कहे अनुसार सचिन पौने चार लाख रुपये लेकर इंस्पेक्टर अनिल कुमार के पास पहुंच गया। जैसे ही इंस्पेक्टर ने रिश्वत की रकम हाथ में ली तो एसीबी की टीम ने अनिल कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
28 जनवरी की रात रेवाड़ी शहर के उत्तम नगर स्थित एक घर में सीआईए-3 की टीम ने छापा डालकर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने के लिए चलाई जा रही बुक का खुलासा किया था। पुलिस ने उत्तम नगर निवासी हरीश मूलरूप से हिसार और उत्तम नगर में किराये पर रहने वाले मंदीप, गुरुग्राम के पटौदी कस्बा निवासी संदीप को गिरफ्तार करते हुए 10 मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किया था। दुबई कैपिटल और शारजाह के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाया जा रहा था। इसी केस में पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक आरोपी की जमानत सचिन ने दी थी। इसके बाद सचिन सीआईए की नजर में आ गया और पुलिस ने उसे ही केस में फंसाने का डर दिखाते हुए 4 लाख रुपये की डिमांड कर दी। सचिन को जब बार-बार परेशान किया गया तो उसने एंटी करप्शन ब्यूरो में मामले की शिकायत की।