फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Inspection found flaws, hospital administration in trouble

Gurugram News: निरीक्षण में मिला खामियां, अस्पताल प्रशासन पर गिरी गाज

Mon, 22 Sep 2025 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Inspection found flaws, hospital administration in trouble
डायरेक्टर के सख्त निर्देश, कार्य में लाई जाए तेजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में काम में बरती जा रही ढिलाई, डायरेक्टर को रास नहीं आई। कैबिनेट मंत्री के निरीक्षण से पहले सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. ब्रहाद्वीप ने टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई खामियां मिलीं, जिस पर अस्पताल प्रशासन पर सख्ती दिखाई। उन्होंने अस्पताल में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। नागरिक अस्पताल से 25 सितंबर को लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया जाना है। इसके तहत अस्पताल में बदलाव किए जा रहे हैं।


अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को नया स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को वाहन पार्किंग में कोई असुविधा न हो। वहीं, अस्पताल भवन के अंदर और बाहर दीवारों की पेंटिंग, हरियाली, साफ-सफाई और नई सुविधाओं को शामिल करते हुए सौंदर्यीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पोर्टा कैबिन में चल रहे कुछ काउंटरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना भी बनाई गई है। इससे भीड़-भाड़ कम होगी और अस्पताल की कार्यकुशलता में सुधार होगा। अधिकारियों ने जल्द कार्य पूरा करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed