फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NCRTC scouting for land in Pachgaon; shopping mall to be built.

Gurugram News: पचगांव में जमीन तलाश रहा एनसीआरटीसी, बनेगा शॉपिंग मॉल

Tue, 08 Sep 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
NCRTC scouting for land in Pachgaon; shopping mall to be built.
दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए बावल तक प्रस्तावित है नमो भारत कॉरिडोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत कॉरिडोर के साथ व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की तैयारी भी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने पचगांव में व्यावसायिक उपयोग के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) से संपर्क किया है। जमीन मिलने के बाद यहां शॉपिंग मॉल और अन्य व्यावसायिक भवन विकसित करने की योजना है।
एनसीआरटीसी की ओर से पचगांव क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जमीन की मांग की गई है। नमो भारत कॉरिडोर के आसपास ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के व्यावसायिक केंद्र विकसित किए जाने की योजना है। इससे यात्रियों के साथ आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं मिल सकेंगी। दूसरा एनसीआरटीसी को अपना राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। ऐसे में यहां पर एनसीआरटीसी को जमीन व्यावसायिक समेत अन्य कार्याें के लिए भी जरुरत है। दूसरा पचगांव में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब भी विकसित करने की योजना है। यहां पर नमो भारत के साथ आर्बिटल रेलवे और मेट्राे की सुविधा निकट भविष्य में उपलब्ध कराई जानी है। ऐसे में यहां पर व्यावसायिक केंद्र होने से एनसीआरटीसी को राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन



दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली के एरोसिटी से शुरू होकर उद्योग विहार होते हुए एनएच-48 के साथ गुरुग्राम के इफको चौक तक पहुंचेगा। परियोजना में 37.87 किलोमीटर भूमिगत और 67.15 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसमें गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफ्को चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला, मानेसर पचगांव, बिलासपुर में स्टेशन प्रस्तावति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत कॉरिडोर में आने वाली यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य गुरुग्राम में तेजी से चल रहा है। एनसीआरटीसी ने सीवर, पानी और ड्रेनेज से जुड़ी यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य एक एजेंसी को सौंपा है। इसके तहत हरियाणा बॉर्डर से प्रस्तावित राजीव चौक नमो भारत स्टेशन तक मौजूदा सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और स्टॉर्म वाटर ड्रेन को नई जगह स्थानांतरित किया जाएगा। एजेंसी ने कॉरिडोर के विभिन्न हिस्सों में काम शुरू कर दिया है। फिलहाल राजीव चौक के पास सीवर लाइन शिफ्ट करने का कार्य जारी है।

----
गुरुग्राम मेट्रो भी व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के कुछ स्टेशनों के परिसर में शॉपिंग मॉल विकसित करने की योजना बना रहा है। स्टेशन परिसर में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होने से जीएमआरएल को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। वहीं, इस आय का इस्तेमाल यात्रियों को मेट्रो किराये में राहत देने के लिए किए जाने की योजना है। मेट्रो स्टेशनों के परिसर में शॉपिंग मॉल विकसित होने से यात्रियों को एक ही स्थान पर खरीदारी और अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। जीएमआरएल ने सेक्टर 101 व उद्योग विहार छह में जमीन के लिए एचएसवीपी से उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इसके अलावा अन्य स्टेशनों पर भी जमीन के उपलब्धता योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed