फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Then, the heat started to become oppressive again.

Gurugram News: फिर सताने लगी गर्मी

Tue, 08 Sep 2026 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Then, the heat started to become oppressive again.
मंगलवार को शहर का मौसम रहा साफ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। बारिश रुकने के बाद मिलेनियम सिटी में एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप रही। इसके कारण सोमवार के मुकाबले दिनभर ज्यादा उमस महसूस हुई। तेज धूप की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हुई। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट आई थी। मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली थी। अब बारिश का दौर रुक गया है, जिससे तापमान फिर बढ़ने लगा है।


मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप रहने से गर्मी का असर ज्यादा महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है। मौसम साफ और शुष्क रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही उमस भी बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed