फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In sterilization, the lax, "veil" showing wisdom on "mustache"

Gurugram News: नसबंदी में ''''''''मूछों'''''''' पर ताव देने वाले फिसड्डी, ''''''''घूंघट'''''''' ने दिखाई समझदारी

Mon, 12 Jun 2023 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
In sterilization, the lax, "veil" showing wisdom on "mustache"
नसबंदी कराने में महिलाएं आगे, ‘मूंछों’ पर ताव देने फिसड्डी
विज्ञापन

- नागरिक अस्पताल में जनवरी से अब तक 511 महिलाएं और महज 15 पुरुषों ने कराई नसबंदी


मान्यता कुशवाहा

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की महिलाएं अब घर संभालने के साथ ही अब परिवार को सीमित रखने की जिम्मेदारी निभाने में भी पुरुषों से ज्यादा समझदारी दिखा रही हैं। इसकी वजह पुरुषों का जागरूक होना कम और भयभीत होना ज्यादा बताया गया है। डाक्टरों के अनुसार, ज्यादातर पुरुषों को नसबंदी कराने से डर लगता है। ऐसे में वह अपनी पत्नियों को आगे कर देते हैं। यही वजह है कि ‘मूंछों’ पर ताव देने वालों से 95 फीसदी ज्यादा ‘घूंघट’ वाली महिलाएं नसबंदी कराने आगे आ रही हैं।
नागरिक अस्पताल के पांच महीनों के आंकड़ों पर गौर करें तो कुल 526 नसबंदी के सफल ऑपरेशन में 511 महिलाएं तो पुरुष महज 15 ही रहे हैं। साइबर सिटी की महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं। उसी तरह परिवार नियोजन का जिम्मा भी उन्होंने अपने कंधों पर लिया हुआ है। जिले में परिवार नियोजन की भागीदारी में पुरुष फिसड्डी रह गए हैं। यहां महिलाएं ही जिम्मेदारी निभा रही हैं। वहीं, पिछले पांच महीने की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। 95 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं ने नसबंदी के ऑपरेशन कराए हैं, जबकि पुरुष पांच प्रतिशत का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं।
विज्ञापन

---
नसबंदी के आंकड़े
माह महिलाएं पुरुष
जनवरी 109 5

फरवरी 125 2
मार्च 93 2

अप्रैल 59 2
मई 125 4

---
गलतफहमी

-नसबंदी कराने से शारीरिक कमजोरी आती है।
-भूख कम लगती है।

-सिर्फ सर्दियों में करवानी चाहिए।

---

हकीकत
-शारीरिक कमजोरी नहीं आती है
-भूख और वजन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है



---

नागरिक अस्पताल में अब तक 511 महिलाओं ने नसबंदी कराई है। महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जागरूक है। नसबंदी से पुरुषों के स्वास्थ्य पर कोई भी दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग को विशेष फोकस रहता है कि पुरुषों को जागरूक करें। हमारा उद्देश्य पुरुषों में फैली भ्रांतियों को दूर करना है, ताकि महिलाओं की तरह पुरुष भी आगे आएं। - डॉ. नरेश गर्ग, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed