फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Husband strangled to death for having illicit relationship with woman, body buried

Gurugram News: महिला से अवैध संबंध में पति की गला घोंटकर हत्या, शव को दबाया

Sat, 02 Aug 2025 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Husband strangled to death for having illicit relationship with woman, body buried
महिला की शिकायत पर मामला दर्ज, मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- मोहम्मदपुर गांव से शव किया बरामद, पुलिस को पांच दिन की रिमांड मिली
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
महिला से अवैध संबंध के मामले में युवक ने अपने साथियाें के साथ मिलकर 27 जुलाई को उसके पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को मोहम्मदपुर गांव के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया। 28 जुलाई को महिला ने उद्योग विहार थाने में अपने पति के लापता होने की शिकायत की थी, जिसमें पड़ोसी युवक पर पति को गायब करने का शक जताया था। पुलिस ने आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पूछताछ में बताया कि रस्सी से गला घोंटकर महिला के पति की हत्या की गई थी।
उद्योग विहार थाना पुलिस ने बताया कि बीते शुक्रवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश) के हस्तिनापुर गांव निवासी रविंद्र को गुुरुग्राम से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी रविंद्र से पूछताछ करने पर पता चला कि वह किराए पर गाड़ियां बुकिंग कराने का काम करता है। शिकायतकर्ता महिला के साथ उसके अवैध संबंध थे। ऐसे में उसने महिला के पति विक्रम को 26 जुलाई को अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी गाड़ी में जबरन बैठा लिया और रस्सी से विक्रम का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विक्रम के शव को मोहम्मदपुर गांव स्थित एविल सोसाइटी के पास जमीन में दफना दिया था। रिमांड के दौरान ही पुलिस ने निशानदेही पर मोहम्मदपुर गांव स्थित एविल सोसाइटी के पास जमीन में शव बरामद किया। सहायक पुलिस आयुक्त (उद्योग विहार), फिंगरप्रिंट, एफएसएल, और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जमीन खुदवाकर मृतक विक्रम के शव को बरामद किया गया।
विज्ञापन


चार माह पहले किया था दुष्कर्म
महिला ने उद्योग विहार थाने में दी शिकायत में बताया कि रविंद्र नाम का युवक पड़ोस में ही (डूंडाहेड़ा) किराए पर रहता है। मार्च 2025 में जब उसका पति विक्रम कंपनी में काम पर चला गया तो रविंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और वीडियो भी बना ली थी। रविंद्र ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा और उसके पति को उठवा देगा। महिला ने पुलिस के सामने रविंद्र पर ही शक जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साथी आरोपी किए गिरफ्तार
रिमांड के दौरान आरोपी रविंद्र से उसके अन्य साथी आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई। रविंद्र से जानकारी लेकर पुलिस ने उसके दो साथी शनिवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किए। आरोपियों की पहचान मेरठ के बसतौरा नारंग गांव निवासी मनीष (19 वर्ष) और फरियाद (20 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी मनीष गांव में ही मोमोज की रेहड़ी लगाने का काम करता है, जबकि आरोपी फरियाद गांव में ही बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। रविंद्र के साथ मिलकर उन्होंने विक्रम (मृतक) का पहले अपहरण किया और फिर गाड़ी में रविंद्र ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद इन्होंने शव को जमीन में दबा दिया और वापस अपने गांव आ गए।

----
वर्जन
विक्रम की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला के बयान भी दर्ज किए गए हैं और उसके बारे में भी जांच कराई जाएगी। - करण गोयल, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article