{"_id":"6756a7d55b89397cdd01b8a8","slug":"hotel-in-gurugram-received-a-bomb-threat-after-delhi-school-threats-2024-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Bomb Threats: दिल्ली के बाद गुरुग्राम में होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस टीम मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Bomb Threats: दिल्ली के बाद गुरुग्राम में होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस टीम मौके पर
Mon, 09 Dec 2024 01:48 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:48 PM IST
सार
दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने वाली धमकी के बाद अब गुरुग्राम के होटल को ईमेल से धमकी मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
दिल्ली के बाद अब गुरुग्राम के पांच होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शहर की पांच अलग-अलग लोकेशन पर होटल स्थित है। इन होटलों को मेल के जरिए धमकी दी गई है। गुरुग्राम पुलिस ने बॉम्ब स्क्वार्ड के साथ सभी होटल में सर्च आपरेशन चलाया है।
विज्ञापन
सर्च आपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने जांच के दौरान मेल को हॉक्स बताया है। गुरुग्राम पुलिस मेल करने वाले का आईपी एड्रेस ट्रेस कर रही है। गुरुग्राम की इंडी ग्रुप के होटल को भी बम से उड़ने की धमकी मिली है।
विज्ञापन
दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को मिली थी धमकी
दिल्ली में सोमवार को करीब 40 स्कूलों को बम की धमकी वाला मेल मिला और मेल में 30,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। धमकी एक ही ई-मेल के जरिए दिल्ली के प्रमुख स्कूलों को भेजी गई थी, जिनमें आरके पुरम का दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पश्चिम विहार का जीडी गोयनका, चाणक्यपुरी में द ब्रिटिश स्कूल, अरबिंदो मार्ग स्थित द मदर्स इंटरनेशनल, मंडी हाउस का मॉडर्न स्कूल, डीपीएस वसंत कुंज, सफदरजंग का दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन