फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hisar-Tosham-Satanali-Mahendergarh-Kanina-Rewari-Tawadu Fourlane Highway approved

Gurugram News: हिसार-तोशाम-सतनाली-महेंद्रगढ़-कनीना-रेवाड़ी-तावडू फोरलेन हाइवे को मंजूरी

Sun, 07 May 2023 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Hisar-Tosham-Satanali-Mahendergarh-Kanina-Rewari-Tawadu Fourlane Highway approved
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने निजामपुर बाइपास समेत चार नई सड़कों का किया ऐलान
विज्ञापन

एक एकड़ से अधिक जमीन का प्रस्ताव देने वाली ग्राम पंचायत में सरकार बनवाएगी कम्युनिटी सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में ढांचागत सुविधाओं पर विशेष फोकस कर रही है। पिछले लगभग चार वर्षों में कई अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। सरकार ने हिसार-तोशाम-सतनाली-महेंद्रगढ़-कनीना-रेवाड़ी-तावडू फोरलेन हाइवे को भी मंजूरी दे दी है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश अब एयर-वे और हाईवे में अपनी पहचान बना रहा है। चौटाला रविवार को गहली गांव में जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली द्वारा आयोजित जन सम्मान समारोह को संबोधित कर थे। उन्होंने जिले के लिए लगभग 149 करोड़ 52 लाख 64 हजार रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि जो भी ग्राम पंचायत एक एकड़ से अधिक जमीन का प्रस्ताव कम्युनिटी सेंटर के लिए पास करके सरकार के पास भेजेगी, उसे तत्काल मंजूर किया जाएगा। इसके अलावा जहां भी उपयुक्त भवन उपलब्ध करवाया जाएगा, वहां ई-लाइब्रेरी खोली जाएगी। रबी फसल में अभी तक सरकार ने 10,500 करोड़ रुपये गेहूं की खरीद के लिए किसानों के खाते में भेज दिए हैं। इसी प्रकार 1700 करोड़ रुपये सरसों के लिए सीधे किसानों के खाते में भेजे जा चुके हैं। चौटाला ने जिले के गांव मोहम्मदपुर हमीद खान का नाम बदलकर एक महीने के अंदर-अंदर मोहनपुर करने की घोषणा की। उन्होंने गांव गहली में पंचायत का प्रस्ताव मिलते ही कम्युनिटी सेंटर पर काम शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

पहले छह माह में मिलता था किसानों को पैसा
उन्होंने कहा कि आज किसानों की फसल खरीद का पैसा उनके खातों में पहुंच गया है। पहले छह माह से एक साल में पैसा मिलता था। जहां तक फसल खराबे का सवाल है तो गेहूं की कंपाइल रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और सरसों की 10 दिन में हो जाएगी। उसके बाद जहां जितना खराबा हुआ है, वहां सरकार मुआवजा देगी। कांग्रेस सरकार की तरह दो, पांच रुपये नही बल्कि निर्धारित 9, 12, 15 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। आज 50 महिलाएं पंचायत में हिस्सेदार हैं। राशन डिपो के लिए पोर्टल बनाया गया है। इसमें जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। प्रदेश में दो हजार डिपो ऐसे हैं, जो 60 साल हो गए या उनमें किसी प्रकार की कमी मिली, जिस कारण वह बंद कर दिए या रद्द कर दिए गए। यह सभी डिपो महिलाओं को अलॉट किए जाएंगे। नारनौल के बाछौद की हवाई पट्टी का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में एडवोकेट अजय कुमार ने मंच संचालन किया। सामाजिक एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि यह दलों का मेल नहीं बल्कि यह दो दिलों का मेल है। हमारा संगठन दो दिलों का है न कि दलों का। यह स्थायी है और स्थायी रूप से चलेगा। इस मौके पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव तथा नारनौल नगर परिषद की प्रधान कमलेश सैनी ने भी संबोधित किया। समारोह में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, जिला प्रधान तेज प्रकाश एडवोकेट, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली, रामकुमार मकसूसपुरिया, डॉ. मनीष शर्मा, हलका अध्यक्ष हजारीलाल लंबोरा, वेदू राता, सुरेंद्र पटीकरा, एडवोकेट प्रमोद ताखर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती राज विभाग की ओर से लगभग 61 लाख 21 हजार रुपये की लागत से तैयार मॉडल पॉड शिवाला मंदिर व 17.91 लाख रुपये की लागत से तैयार गांव गहली, धरसुं व महरमपुर पीडब्ल्यूडी रोड से जाखड़ों की ढाणी तक सड़क का उद्घाटन किया। इसके अलावा गांव गहली से जाखनी तक लगभग तीन करोड़ 88 लाख 48 हजार रुपये की लागत से तैयार 2.45 किलोमीटर लंबी नई सड़क का उद्घाटन किया।

गांव गहली में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जन-सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रामपुरा, हुडीना, महरमपुर, छिलरों व ढाणी रावता की पंचायतों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को विभिन्न सड़कें बनवाने का मांग पत्र सौंपा। पंचायतों ने रामपुरा से हुडीना होते हुए चुडीना तक 3.20 किलोमीटर लंबी सड़क, निजामपुर बाइपास 1.50 किलोमीटर लंबा, रावता की ढाणी स्यालोदड़ा राजस्थान सीमा तक 1.68 किलोमीटर लंबी सड़क तथा महरमपुर से जाखनी तक 1.70 किलोमीटर लंबी सड़क बनवाने की मांग रखी। समारोह में डिप्टी सीएम ने इन सभी मांगों को तुरंत प्रभाव से पूरा करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed