{"_id":"68ea6bcb35826cc249036677","slug":"haryana-olympic-wrestling-games-trials-gurgaon-news-c-26-1-fbd1020-53372-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हरियाणा ओलिंपिक कुश्ती खेलों के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हरियाणा ओलिंपिक कुश्ती खेलों के ट्रायल
विज्ञापन
बालक और बालिका दोनों वर्गों ने दिखाया ट्रायल में दम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आगामी हरियाणा ओलिंपिक खेलों के लिए फरीदाबाद कुश्ती संघ की ओर से शनिवार को कुश्ती ट्रायलों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 11 अक्तूबर को जिले के मोहना गांव स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित किए गए सीनियर ओपन कुश्ती ट्रायलों में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। हालांकि ट्रायल के नतीजे अब तक नहीं घोषित किए गए हैं। नतीजे रविवार शाम तक आने की उम्मीद है।
ट्रायल में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती कैटेगरी में मुकाबले खेले गए। इनमें विभिन्न वजन श्रेणियों में मुकाबले हुए। फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले खेले गए। वहीं, ग्रीको रोमन मेंं 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किग्रा भारवर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।
इसी प्रकार महिला कुश्ती में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किग्रा के ट्रायल मुकाबले खेले गए। कुश्ती कोच पवन सैनी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के ट्रायल हो चुके हैं। हालांकि, इनके नतीजे अभी नहीं घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक आधिकारिक रूप से नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।