फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram becomes overall winner in divisional level law literacy competition

Gurugram News: मंडल स्तरीय कानून साक्षरता प्रतियोगिता में गुरुग्राम बना ओवरऑल विजेता

Fri, 09 Aug 2024 04:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Gurugram becomes overall winner in divisional level law literacy competition
प्रतियोगिता में गुरुग्राम, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के सरकारी व निजी स्कूलों से विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-92 स्थित एक निजी स्कूल में बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय कानून साक्षरता प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ के सरकारी व निजी स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीएलएसए के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र, एडीसी हितेश कुमार मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन उपस्थित रहीं। मंडल स्तरीय कानून साक्षरता प्रतियोगिता में गुरुग्राम ओवरऑल विजेता बना।
डीएलएसए के जिला नोडल अधिकारी राजेश मित्तल ने बताया कि विद्यार्थियों ने 10 प्रतियाेगिताओं में हिस्सा लिया। निबंध लेखन में रेवाड़ी के राजकीय स्कूल कंवाली की छात्रा प्रतिभा ने पहला स्थान, नारा लेखन में रेवाड़ी के पीएमश्री राजकीय स्कूल कापड़ीवास की छात्रा पूनम ने पहला, भाषण प्रतियोगिता में गुरुग्राम के आरपीएस स्कूल की छात्रा नंदिनी शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रेवाड़ी के राजकीय स्कूल कापड़ीवास ने पहला स्थान, वाद विवाद प्रतियोगिता में रेवाड़ी के पीएमश्री राजकीय स्कूल की छात्रा रिशू व करिश्मा ने पहला स्थान और नाटक प्रतियोगिता में गुरुग्राम के केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कविता वाचन में गुरुग्राम के राजकीय स्कूल पटौदी की सिमरन ने पहला, चित्रकला में महेंद्रगढ़ के वाईएसएन स्कूल की छात्रा कालिंदी ने पहला स्थान, पावर पॉइंट प्रजेंटेशन में गुरुग्राम के प्रणवानंद इंटरनेशनल स्कूल की अक्षिता शर्मा ने पहला स्थान और डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में गुरुग्राम के आरपीएस स्कूल सेक्टर-50 की महक ने पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य जीवितेन्द्र, बलवान सिंह, वैद सैनी, संध्या सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रवीन कुमार
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed