{"_id":"6271f36f280ce32752292d56","slug":"gurugram-asked-to-walk-away-from-a-passerby-he-was-murdered-the-cyclist-was-hit-on-the-head-with-a-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: राहगीर से जरा हटकर चलने के लिए कहा तो कर दी हत्या, साइकिल सवार के सिर पर पत्थर से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: राहगीर से जरा हटकर चलने के लिए कहा तो कर दी हत्या, साइकिल सवार के सिर पर पत्थर से किया वार
Wed, 04 May 2022 09:02 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 04 May 2022 09:02 AM IST
सार
सेक्टर-65 की झुग्गियों में रहने वाली सुमित्रा ने बताया कि वे अपने पति के साथ आ रही थीं। एक व्यक्ति रास्ते में खड़ा था तो उनके पति ने उसे किनारे होने को कहा। इसके बाद उसने पीछे से उनके पति के सर पर पत्थर मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पत्थर से हमला कर की हत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सेक्टर 50 क्षेत्र में एक साइकिल सवार को राहगीर से जरा हटकर चलने के लिए कहना भारी पड़ गया। राहगीर ने रास्ते से पत्थर उठा कर उसके सिर में मार दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी के बयान पर सेक्टर दस थाना पुलिस ने अर्धनग्न अवस्था में घूम रहे अज्ञात राहगीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-65 की झुग्गियों में रहने वाली सुमित्रा ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली हैं। निर्वाणा कंट्री की सोसाइटी के घरों में काम करती हैं। उनका पति रमेश (40) साइकिल पर फेरी करके झालमूड़ी बेचता था। उनके दो बेटे भी हैं। सोमवार की शाम को पांच बजे वह घर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेक्टर-50 डीपीएस स्कूल के पास अज्ञात व्यक्ति अर्धनग्न अवस्था में खड़ा था। उनके पति ने उससे जरा एक साइड में हो जाने के लिए कहा। इस पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर से उनके पति के सिर पर वार कर दिया। सेक्टर-50 के थाना प्रभारी राजेश यादव का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन