फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurgaon Crime news: Goods worth thirty lakh rupees sent from Courier Company to Ranchi, not reach after two and a half months

रांची भेजा तीस लाख रुपये का सामान, ढाई महीने बाद भी नहीं पहुंचा

Tue, 22 Mar 2022 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Gurgaon Crime news: Goods worth thirty lakh rupees sent from Courier Company to Ranchi, not reach after two and a half months
गुरुग्राम। कोरियर कंपनी की लापरवाही एक महिला को भारी पड़ रही है। दरअसल, महिला ने कोरियर कंपनी के माध्यम से घरेलू सामाना रांची भेजा था, लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी सामान अब तक रांची नहीं पहुंच पाया है। महिला लगातार कोरियर कंपनी के चक्कर लगा रही है, लेकिन न ही सामान का पता है और न ही उसे ठीक जवाब मिल रहा है। इसके बाद महिला ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला निधि ब्लॉक-बी सेक्टर 56 की रहने वाली हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को कोरियर कंपनी के माध्यम से उन्होंने अपना घरेलू सामान कपड़े, जूते, एलईडी, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत अन्य सामान पार्सल कर रांची स्थित अपने घर भेजा था। इसके लिए 34912 रुपये का भुगतान भी किया था, लेकिन उनका सामान आज तक नहीं पहुंचा। उन्होंने कोरियर कंपनी के मालिक, डायरेक्टर, ऑपरेशन मैनेजर और वेंडर सुरेश के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि, उसे न ही कोरियर कंपनी ने मुआवजे के रूप में रुपये वापस किए हैं और न ही सामान की ठीक जानकारी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed