फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government should immediately ban the film Bribery Pandit: Dr. Mukesh Sharma

फिल्म घूसखोरी पंडत को तत्काल प्रतिबंधित करे सरकार : डॉ. मुकेश शर्मा

Sat, 07 Feb 2026 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Government should immediately ban the film Bribery Pandit: Dr. Mukesh Sharma
प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. मुकेश शर्मा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित फिल्म घूसखोर पंडत के प्रसारण पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस फिल्म के प्रसारण से पूरे देश और दुनिया का ब्राह्मण समाज अपमानित हो रहा है। इसलिए फिल्म को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि यह फिल्म सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र की एकता व अखंडता की भावना के विरुद्ध है। इस फिल्म के माध्यम से उस ब्रह्म समाज का अपमान हो रहा है जो सदैव ही समाज की सब सभी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने ब्राह्मण समाज ने राष्ट्र के मान सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के लिए त्याग और बलिदान दिया है। राष्ट्र के निर्माण में ब्राह्मण समाज ने सशक्त भूमिका निभाई है, इसलिए ब्राह्मण समाज का अपमान पूरे समाज और राष्ट्र का अपमान है। ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया ब्राह्मण समाज के साथ समाज के सभी वर्ग के इस तरह के अपमान के खिलाफ है। इसलिए सरकार और भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड का दायित्व है कि वह इस तरह के हर फिल्म पर रोक लगाए जिससे किसी भी जाति और संप्रदाय की भावना को ठेस पहुंच रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed