{"_id":"643047c4864a97a6d20a0d84","slug":"government-procurement-of-mustard-started-in-punhana-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-411836-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुन्हाना में सरसों की सरकारी खरीद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुन्हाना में सरसों की सरकारी खरीद शुरू
विज्ञापन
एक दिन में करीब 400 क्विंटल सरसों की हुई खरीद, अभी तक गेहूं की सरकारी खरीद के आदेश नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। बृहस्पतिवार से पुन्हाना के अनाज मंडी में सरकारी भाव पर सरसों की खरीद शुरू हो गई, जिससे किसानों में खुशी की लहर हैं। एक दिन में करीब 400 क्विंटल सरसों की सरकारी दर 5450 रूपये प्रति क्विंटल की खरीद हो चुकी है। पुन्हाना में हैफेड एजेंसी सरकारी दर पर खरीद कर रही है। वहीं अभी तक गेहूं की सरकारी खरीद किए जाने के कोई आदेश नहीं आए हैं।
पुन्हाना अनाज मंडी प्रधान संजीव कुमार, उपप्रधान सिराजुद्दीन, पूर्व प्रधान मंगतराम, दयाचंद, घन्श्याम और अप्पू सहित अन्य आढ़तियों ने बताया कि सरकार ने बृहस्पतिवार से किसानों की सरसों की खरीद सरकारी दर यानी 5450 रूपये प्रति क्विंटल से खरीदना शुरू कर दिया है।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अपनी सरसों की मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है, वही किसान अपनी सरसों को सरकारी दर पर बेच सकता है। उनका कहना है कि एक किसान एक दिन में 25 क्विंटल ही सरसों सरकारी दर पर बेच सकता है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वे सरसों को मंडी में लाने से पहले उसे सुखाकर लाएं। अगर सरसों में 8 फीसदी से अधिक नमी होगी या साफ सुथरी नहीं होगी तो उसे अधिकारी खरीदने से साफ मना कर देंगे, जिसके बाद किसानों को काफी परेशानी हो सकती है। अधिकारी और आढ़तियों का कहना है कि गेहूं की खरीद के आदेश तो पहली अप्रैल से हैं, लेकिन गेहूं खरीदने से पहले जो हिदायतें जारी की जाती हैं, वह उच्च अधिकारियों की तरफ से नहीं मिली है। जैसे ही गेहूं खरीद के नियमों की हिदायत मिल जाएगी, खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
फोटो-पुन्हाना अनाज मंडी में बिक्री के लिए आई सरसों की फसल